• Home>
  • Gallery»
  • Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग

Low Safety Rating Cars: आज के समय में कार खरीदते समय लोग कीमत, माइलेज, डिजाइन के साथ ही साथ फीचर्स पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार कार की मजबूती यानि बिल्ड क्वालिटी को भूल जाते हैं. बिल्ड क्वालिटी या कार की सेफ्टी रेटिंग से समझौता करना कई बार पैसेंजर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाता है.

By: Kunal Mishra | Published: August 29, 2026 8:18:17 PM IST

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग - Photo Gallery
1/5

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios भारतीय बाजार में लंबे समय से काफी पसंद की जाती है. ग्राहकों को इसका डिजाइन काफी पसंद आता है. लेकिन, Global NCAP के एक पुराने क्रैश टेसट में Grand i10 को 2 स्टार की रेटिंग मिली थी. अब ऐसे में यह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला बन जाता है.

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग - Photo Gallery
2/5

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno देश की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक है. इसका डिजाइन, फीचर्स और माइलेज ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बलेनो की एक पुरानी Global NCAP रिपोर्ट काफी चर्चा में रही थी. जिसमें उसे 0 स्टार मिले थे.

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग - Photo Gallery
3/5

Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift भारत में लंबे समय से फैमिली कार के तौर पर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसका स्पोर्टी डिजाइन, माइलेज और माइलेज तो अच्छा है, लेकिन Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इसे 1 स्टार Adult Occupant Protection रेटिंग मिली थी.

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग - Photo Gallery
4/5

Maruti Suzuki S-Presso

मारुति की ही कारों में से एक Maruti Suzuki S-Presso को Global NCAP टेस्ट में 0 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. हालांकि, Child Occupant Protection में इसे 2 स्टार मिले थे. कम बजट और बेहतरीन माइलेज वालों के लिए यह कार सटीक बैठ सकती है.

Crash Test में बिल्ड क्वालिटी के मामले में फिसड्डी निकली ये 5 कारें, 0 से दो के बीच मिली सेफ्टी रेटिंग - Photo Gallery
5/5

Renault Kwid

Renault Kwid भारतीय बाजार में अपनी कम कीमत और अच्छे माइलेज के लिए लोकप्रिय रही है. छोटी कार होने के कारण इसे शहर में चलाने और पार्क करने में आसानी होती है. लेकिन, इसकी क्रैश सेफ्टी को लेकर सामने आए पुराने Global NCAP रिजल्ट में इसे केवल 1 स्टार रेटिंग ही मिली है.