मुझे और गौरव को पब्लिकली लिंच… ऐसा कौन-सा राज़ छुपा रही हैं आकांक्षा चमोला, जिसके सामने आने पर घरवाले उन्हें मारेंगे थप्पड़
Akanksha Chamola Third Secret: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर रियलिटी शो लॉक अप में किए गए खुलासों के लेकर सुर्खियों में हैं. पहले पति गौरव खन्ना से अलग रहने और फिर अपनी महिला और पुरुष दोनों के तरफ आकर्षण कबूल करने के बाद अब आकांक्षा ने अपने तीसरी सीक्रेट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. उनका कहना है कि अगर यह राज़ दुनिया के सामने आ गया तो सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके पति और पूरे परिवार की जिंदगी पर भी असर पड़ेगा.
रियलिटी शो लॉक अप में तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला
रियलिटी शो लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि उनका तीसरा सीक्रेट इतना बड़ा है कि उसके सामने आने पर उन्हें और उनके पति गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ सकता है.
रियलिटी शो लॉक अप में श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर आकांक्षा चमोला ने की रिक्वेस्ट
रियलिटी शो लॉक अप में टास्क के दौरान आकांक्षा ने श्रेया कालरा से भावुक होकर कहा कि उनके पास अब सिर्फ एक ही सीक्रेट बचा है और वह उसे किसी भी कीमत पर उजागर न करें. उन्होंने कहा कि वह श्रेया पर भरोसा कर रही हैं और चाहती हैं कि उनका विश्वास न टूटे.
मुझे और पति गौरव खन्ना को पब्लिकली लिंच कर देंगे- आकांक्ष चमोला
पामेला से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वह एक पब्लिक फिगर हैं और उनके पति गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. ऐसे में अगर तीसरा सीक्रेट सामने आया तो लोग उन्हें और गौरन को नहीं छोड़ेंगे और पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
परिवार के रिएक्शन का भी सताया आकांक्षा चमोला को डर
आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि तीसरा सीक्रेट सामने आने के बाद उनका परिवार भी उनसे नाराज हो जाएगा. चमोला ने भावुक अंदाज में कहा कि घरवाले मुझे थप्पड़ मारेंगे और सवाल करेंगे कि इतनी बड़ी बात आखिर उनसे क्यों छिपाई गई.
आकांक्षा चमोला के पहले दो सीक्रेट्स ने भी मचाई थी हलचल
लॉक अप शो में आकांक्षा पहले ही दो बड़े राज़ खोल चुकी हैं. पहला वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और उनके रिश्ते में दूरियां आ चुकी हैं. दूसरा उन्होंने खुद स्वीकार किया कि शादी से पहले वह महिलाओं के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं.
आकांक्षा चमोला के राज़ पर क्या था गौरव खन्ना का रिएक्शन
जब गौरव खन्ना लॉक अप में आकांक्षा से मिलने पहुंचे तो उन्होंने साफ किया कि दोनों ने अभी तक कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है और फिलहाल वे सिर्फ रिश्ते के भविष्य पर बात कर रहे हैं और आकांक्षा अब भी उनकी पत्नी हैं.
साल 2016 में हुई थी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी. समय-समय पर दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि बच्चों को लेकर उनकी सोच अलग थी और रिश्ते में कई मतभेद थे.
अब दर्शकों को आकांक्षा चमोला के तीसरे सीक्रेट का इंतजार
लॉक अप के फिनाले से पहले अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आकांक्ष चमोला का तीसरा सीक्रेट क्या है. हालांकि अभी तक शो में इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके बयानों ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है.