Lock Up 2: क्या दोस्ती से आगे बढ़ चुका है हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का रिश्ता? राम कपूर ने ऐसा क्या कहा, जिससे बची खलबली
Ram Kapoor on Harshad Shivangi Bonding: टीवी रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में इन दिनों सिर्फ गेम नहीं, बल्कि रिश्तों की भी खूब चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं बड़े अच्छे लगते हैं 3 फेम हर्षद चोपड़ा और शिवांग जोशी, जिनकी बॉन्डिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब अभिनेता राम कपूर ने दोनों के रिश्ते पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला क्या है और फैंस इस पर क्या कह रहे हैं.
क्यों चर्चा में है हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी?
शो की शुरुआत से ही एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों एक-दूसरे का खुलकर साथ देते नजर आए हैं, जिससे दर्शकों के बीच भी उनकी केमिस्ट्री को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. दोनों के साथ बड़े अच्छे लगते हैं 3 में भी काम कर चुके हैं.
राम कपूर ने किया बड़ा दावा
लॉक अप 2 के हालिया एपिसोड में राम कपूर ने दावा किया कि हर्षद चोपड़ा शिवांगी जोशी से प्यार करते हैं. उनका कहना था कि हर्षद अपना गेम भी शिवांगी के लिए खेल रहे हैं और जरूरत पड़ी तो उन्हें जिताने के लिए खुद शो छोड़ने तक को तैयार हो सकते हैं.
राम कपूर ने शिवांगी और हर्षद का रिश्ता अनहेल्दी बताया
राम कपूर ने सिर्फ हर्षद की भावनाओं की बात ही नहीं की, बल्कि यह भी कहा कि शिवांगी इस बात से वाकिफ हैं और यह रिश्ता दोनों के लिए अनहेल्दी होता जा रहा है. उनके इस बयान ने शो के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी.
राम कपूर के बयान के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए
राम कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की राय भी बंट गई. कुछ लोगों ने कहा कि हर्षद और शिवांगी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके रिश्ते को गलत तरीके से देखा जा रहा है.
कई लोगों ने राम कपूर की बात का किया समर्थन
दूसरी ओर, कई दर्शकों ने राम कपूर की बात से सहमति जताई. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि शो में पहले भी कई कंटेस्टेंट्स दोनों की बॉन्डिंग को लेकर इसी तरह की बातें कर चुके हैं.
पुराना वीडियो और बातचीत भी हुई वायरल
सोशल मीडिया पर एक पुरानी बातचीत भी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हर्षद वे शिवांगी को पसंद करने की बात स्वीकार की थी. हालांकि इस पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.