• Home>
  • Gallery»
  • Celebrity Approved Morning Drinks: आलिया, कियारा, रश्मिका और लाइका अरोड़ा के मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर शॉट्स से पाएं सेलेब लाइक जैसी चुस्ती-फुर्ती!

Celebrity Approved Morning Drinks: आलिया, कियारा, रश्मिका और लाइका अरोड़ा के मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर शॉट्स से पाएं सेलेब लाइक जैसी चुस्ती-फुर्ती!

Celebrity Approved Morning Drinks: आपका पूरा दिन कैसा रहेगा? यह काफी हद तक आपके मॉर्निंग रुटीन पर डिपेंड करता है. आप सुबह उठकर क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कौन-कौन सी एक्टीविटीज में इन्वॉल्व रहते हैं, इससे पूरे दिन की एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ निर्धारित होती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह की ड्रिंक एंड डाइट सीधे आपके गट हेल्थ पर असर डालती है. हेल्दी और हर्बल चीजें आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाल फेंकती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा देती है लेकिन कुछ ड्रिंक ऐसे भी हैं जो डिटॉक्सिफिकेशन के साथ-साथ गट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं और शरीर के ओवरऑल मैनेजमेंट में अहम रोल अदा करते हैं. अगर आप सेलिब्रिटी लाइट ब्यूटी और फिटनेस चाहते हैं तो क्यों ना उनके मॉर्निंग रुटीन पर एक नजर डालें. क्योंकि ज्यादा एक्ट्रेस और सेलेब्रिटीज अपने दिनभर की एनर्जी, चुस्ती- दुरुस्ती और फुर्ती के लिए स्पेशल मॉर्निंग ड्रिंक लेते हैं. शिल्पा शेट्टी से लेकर कियारा आडवानी, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, निक जोनास और शालिनी पासी तक, जानिए ये हैं भारत की टॉप सेलेब्रिटीज के पसंदीदा ड्रिंक्स.


By: Kajal Jain | Published: July 6, 2026 4:01:25 PM IST

निक जोनास का अजवाइन का हरा जूस - Photo Gallery
1/8

निक जोनास का अजवाइन का हरा जूस

हॉलीवुड सिंगल, एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस ने कुछ टाइम पहले अपना मॉर्निंग रुटीन शेयर किया था. सेलेब्रिटी ने बताया था कि वो अपने दिन की शुरुआत अजवाइन और नींबू वाले ग्रीन जूस से करते हैं, जो पाचन तंत्र, पेट की सेहत और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए बहुत अच्छा है.

Celebrity Approved Morning Drinks: आलिया, कियारा, रश्मिका और लाइका अरोड़ा के मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर शॉट्स से पाएं सेलेब लाइक जैसी चुस्ती-फुर्ती! - Photo Gallery
2/8

मलाइका अरोरा का इन्फ्लूज्ड वॉटर

कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने रिवील किया था कि सुबह के पहले एक घंटे वो वॉटर थेरेपी लेती हैं जो इन्फ्यूज्ड वॉटर शॉट्स होते हैं. इसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ का पानी भी शामिल है. हल्दी-अदरक शॉट्स और अजवाइन, जीरा, अनानास और अदरक का पानी भी फुल डे एनर्जी और इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने का काम करता है.

शिल्पा शेट्टी का गोल्डन एलिक्जिर - Photo Gallery
3/8

शिल्पा शेट्टी का गोल्डन एलिक्जिर

अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपनी सुबह की शुरुआत गर्म पानी में शुद्ध घी, हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पीने से करती हैं. ये ड्रिंक आपके डायजेशन को इंप्रूव करता है और सूजन को कंट्रोल करने में भी हेल्प करता है. शिल्पा एक अजवाइन,धनिया और सौंफ का भी इन्फ्यूज्ड पानी लेती हैं जो ब्लोटिंग कंट्रोल करके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है.

आलिया भट्ट का ग्लो टॉनिक - Photo Gallery
4/8

आलिया भट्ट का ग्लो टॉनिक

अल्फा की एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब एक मां भी हैं और अपने डेली रुटीन को स्ट्रिक्टली फॉलो करती हैं. उनके मॉर्निंग रुटीन की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए गर्म पानी में आंवला का रस, पुदीना सत्व चिया सीड और नींबू का रस मिलाकर पीती हैं. यह ड्रिंक पाचन को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्किन हाइड्रेशन में भी वर्क करता है.

रश्मिका मंदारा का एसीवी ड्रिंक - Photo Gallery
5/8

रश्मिका मंदारा का एसीवी ड्रिंक

भारत की नेशनल क्रश और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी सुबह की शुरुआत एसीवी ड्रिंक से करती हैं. एक गिलास गर्म पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीती हैं जिससे शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते हैं और त्वचा क्लीन एंड क्लीयर बनती है. एसीवी ड्रिंक आपकी गट हेल्थ पर डायरेक्ट वर्क करता है.

कियारा आडवानी का हल्दी वॉटर - Photo Gallery
6/8

कियारा आडवानी का हल्दी वॉटर

एक्ट्रेस किराया आडवानी की मॉर्निंग रुटीन डायरी में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी वॉटर जरूर होता है. यह एक सिंपल, सूदिंग और गट फ्रेंडली ड्रिंक है. इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद मिक्स कीजिए और घोलकर पी जाईए.

सोहा अली खान का लेमन गट हीलिंग ड्रिंक - Photo Gallery
7/8

सोहा अली खान का लेमन गट हीलिंग ड्रिंक

एक्ट्रेस और मदर सोहा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए डेली एक लेमन ड्रिंक पीती हैं जो उनके डायजेशन को सपोर्ट करके ब्लोटिंग को कंट्रोल करता है. इसमें मौजूद चिया सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स होती है जो सुबह की शुरुआत नरिशमेंट के साथ करती है. गर्म पानी में नींबू का रस, कसा हुआ अदरक, चिया सीड, हल्दी, काली मिर्च और एक चुटकी काला नमक मिलाकर पी सकते हैं.

शालिनी पासी का डिटॉक्स वॉटर - Photo Gallery
8/8

शालिनी पासी का डिटॉक्स वॉटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शालिनी पासी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक डिटॉक्स वॉटर से करती हैं जिसमें अजवाइन से लेकर जीरा, दालचीनी, त्रिफला, काला नमक और नींबू का रस होता है. ये डायजेशन को सपोर्ट करने के साथ मीठे की क्रेविंग को भी कंट्रोल करता है.