• Home>
  • Gallery»
  • Lasith Malinga Birthday: रेतीले समुद्र तटों पर टेनिस बॉल से करते थे बॉलिंग, 17 साल की उम्र में पकड़ा लेदर गेंद, बस मैकेनिक का बेटा कैसे बना यॉर्कर किंग?

Lasith Malinga Birthday: रेतीले समुद्र तटों पर टेनिस बॉल से करते थे बॉलिंग, 17 साल की उम्र में पकड़ा लेदर गेंद, बस मैकेनिक का बेटा कैसे बना यॉर्कर किंग?

Lasith Malinga Birthday: श्रीलंका के तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर लसिथ मलिंगा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. श्रीलंका के इस पूर्व तेज गेंदबाज को उनकी सटीक यॉर्कर के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि मलिंगा ने पहली बार लेदर बॉल से गेंदबाजी तब की थी जब वे 17 साल के थे? ऐसे में आइए जानते हैं कि वे क्रिकेट की दुनिया में एक महान गेंदबाज कैसे बने?


By: Sohail Rahman | Published: August 28, 2026 2:06:32 PM IST

कहां हुआ था जन्म? - Photo Gallery
1/5

कहां हुआ था जन्म?

लसिथ मलिंगा का जन्म गॉल के रथगामा में हुआ था. वे 3 भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. उनके पिता बस मैकेनिक थे और उनकी मां एक ग्रामीण बैंक में काम करती थीं. मलिंगा ने दूसरे महान क्रिकेटरों की तुलना में थोड़ी देर से क्रिकेट खेला शुरू किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. बताया जाता है कि वो रेतीले समुद्र तटों पर सिर्फ टेनिस बॉल से खेला करते थे.

मलिंगा का एक्शन था अनोखा - Photo Gallery
2/5

मलिंगा का एक्शन था अनोखा

मलिंगा के गेंदबाजी एक्शन की बात करें तो वो शुरू से ही अनोखा था. वे गॉल क्रिकेट क्लब में अभ्यास करते थे, जहां श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चंपका रामानायके कोच थे. रामानायके अक्सर टीम के साथ खेलते थे. एक दिन किसी दूसरे खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण मलिंगा को मैच खेलने का मौका मिला. जिसके बारे में बताया जाता है कि यह लेदर बॉल के साथ उनका पहला मैच था. उस समय वे महज 17 साल के थे.

लेदर बॉल के पहले मैच में लिए 8 विकेट - Photo Gallery
3/5

लेदर बॉल के पहले मैच में लिए 8 विकेट

लेदर बॉल से खेले गए उस पहले मैच में मलिंगा ने आठ विकेट लिए. कोच चंपका ने तुरंत उनके खास हुनर ​​को पहचान लिया. इसके बाद उन्होंने मलिंगा को तीन महीने तक ट्रेनिंग दी. हालांकि चंपका ने मलिंगा के गेंदबाजी एक्शन को बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे बदलना नामुमकिन साबित हुआ. फिर मलिंगा ने विद्यालोका कॉलेज में दाखिला लिया. कॉलेज के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में नेलुवा कॉलेज के खिलाफ छह विकेट लिए.

कॉलेज के प्रिंसिपल कर रहे थे अंपायरिंग - Photo Gallery
4/5

कॉलेज के प्रिंसिपल कर रहे थे अंपायरिंग

महिंदा कॉलेज के प्रिंसिपल धनप्रिया इस मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. मलिंगा के प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें महिंदा कॉलेज में जगह देने का प्रस्ताव दिया. मलिंगा ने खुशी-खुशी महिंदा कॉलेज का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जो अपनी क्रिकेट परंपरा के लिए मशहूर था. मलिंगा ने महिंदा कॉलेज में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी.

डेब्यू मैच में लिए 6 विकेट - Photo Gallery
5/5

डेब्यू मैच में लिए 6 विकेट

मलिंगा के प्रदर्शन की खबर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड तक पहुंची. उन्हें 2001 में नेट प्रैक्टिस के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया. इसके बाद, उन्होंने जुलाई 2004 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और उस मैच में छह विकेट लिए.