• Home>
  • Gallery»
  • Controversial Ad: जीवा, तनिष्क और सब्यसाची…5 विवादित विज्ञापन जिसे देखने के बाद भड़क उठा हिंदू समाज, कंपनियों को वापस लेना पड़ा ऐड

Controversial Ad: जीवा, तनिष्क और सब्यसाची…5 विवादित विज्ञापन जिसे देखने के बाद भड़क उठा हिंदू समाज, कंपनियों को वापस लेना पड़ा ऐड

Kriti Sanon Alia Bhatt Controversial Ad: कृति सेनन के हालिया रक्षाबंधन ऐड में उनके कपड़ों के चयन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामे के बाद कंपनी ने विज्ञापन को वापस लेने का फैसला लिया है. ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन वाला अपना रक्षाबंधन का विज्ञापन हटा लिया है. यह कदम तब उठाया गया जब कृति ने वीडियो कमर्शियल में पहने गए अपने कपड़ों पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को आड़े हाथों लिया था. ऐसे में आइए आज हम उन 5 विज्ञापनों के बारे में जानेंगे. जिसकी वजह से जबरदस्त हंगामा हुआ था.


By: Sohail Rahman | Published: August 26, 2026 1:59:04 PM IST

कृति सेनन का जीवा वाला विज्ञापन - Photo Gallery
1/5

कृति सेनन का जीवा वाला विज्ञापन

कृति सेनन हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड जीवा में नजर आई थी. जिसमें उनके कपड़ों को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया. वीडियो में एक्ट्रेस पारंपरिक रस्म निभाते हुए मॉडर्न ब्रैलेट-स्टाइल का आउटफिट पहने दिख रही हैं, जिसे कई लोगों ने त्योहार के हिसाब से गलत बताया है. ऐड का एक और हिस्सा जिस पर आलोचना हो रही है. दरअसल, इस विज्ञापन में कुत्ते को राखी बांधने को लेकर भी लोगों की धार्मिक भावनाएं हो गई हैं.

आलिया भट्ट का ‘कन्यादान’ वाला विज्ञापन - Photo Gallery
2/5

आलिया भट्ट का ‘कन्यादान’ वाला विज्ञापन

साल 2021 में आलिया भट्ट का एक विज्ञापना आया था. जिसमें आलिया भट्ट एक ब्राइडल ऐड में नजर आई थी. जिसमें कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया था. जिसमें हिंदू शादी की रस्म को दिखाया गया था. जिसमें माता-पिता प्रतीकात्मक रूप से अपनी बेटी को दूल्हे को सौंपते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये पूरा विज्ञापन एक हिंदू शादी के मंडप में सेट. जहां आलिया अपने होने वाले पति और परिवार (दादी, माता-पिता) के साथ रस्म के लिए तैयार हो रही हैं. वीडियो में आलिया कन्यादान की प्रथा पर सवाल उठाती हुई नजर आ रही है. जिसमें वो पूछती है कि इतना प्यार मिलने के बावजूद उन्हें हमेशा बाहरी और परिवार का अस्थायी सदस्य क्यों माना गया. क्या मैं कोई ऐसी चीज हूं जिसे दान किया जाए? सिर्फ कन्यादान ही क्यों? आलिया इस विज्ञापन में ये पूछती हुई नजर आ रही है. जिसके बाद विज्ञापन की जबरदस्त आलोचना हुई थी और लोगों का कहना था कि यह सदियों पुरानी परंपरा पर सवाल उठा रहा है.

तनिष्क का इंटरफेथ वेडिंग कैंपेन - Photo Gallery
3/5

तनिष्क का इंटरफेथ वेडिंग कैंपेन

2020 में भारी आलोचना के बाद ज्वेलरी ब्रांड को अपना विज्ञापन हटाना पड़ा था. इस विज्ञापन में एक मुस्लिम सास को अपनी हिंदू बहू के लिए गोद भराई की रस्म आयोजित करते हुए दिखाया गया था, जिसमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा था. जिसके बाद एक वर्ग इससे खासा नाराज हुआ और उन्होंने ब्रांड पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. जिसके बाद इस विज्ञापन को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था.

सब्यसाची का मंगलसूत्र कैंपेन - Photo Gallery
4/5

सब्यसाची का मंगलसूत्र कैंपेन

2021 में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को अपना मंगलसूत्र कैंपेन वापस लेना पड़ा था, क्योंकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी जताई गई थी. इस कैंपेन में मॉडल्स को ब्रांड का मंगलसूत्र कलेक्शन पहने हुए और आपत्तिजनक पोज में दिखाया गया था. इसमें शर्टलेश पुरुष मॉडल्स भी शामिल थे. जिसे कई लोगों ने हिंदू शादी के प्रतीक को गलत दिखाने का आरोप लगाया. इस विज्ञापन का राजनीतिक नेताओं ने भी कड़ा विरोध किया था और ब्रांड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी.

डाबर का करवा चौथ कैंपेन - Photo Gallery
5/5

डाबर का करवा चौथ कैंपेन

2021 में कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली बड़ी कंपनी डाबर एक विवाद में फंस गई जब उसने एक विज्ञापन जारी किया जिसमें एक समलैंगिग कपल को करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था. इसके तुरंत बाद इस विज्ञापन का जबरदस्त विरोध हुआ था. जिसके बाद डाबर इंडिया ने अपने इस विज्ञापन को लेकर माफी मांगी और विज्ञापन को हटा लिया गया.