• Home>
  • Gallery»
  • T20 इतिहास के सबसे बड़े रन-मशीन! पोलार्ड फिर बने नंबर-1, जानें टॉप-5 में कौन-कौन

T20 इतिहास के सबसे बड़े रन-मशीन! पोलार्ड फिर बने नंबर-1, जानें टॉप-5 में कौन-कौन

Most Runs In T20 History: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक बार बार टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में 15 हजार के करीब रन हो गए हैं. कुछ समय पहले ही इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पोलार्ड को पीछे छोड़कर नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया था. अब एक बार फिर पोलार्ड ने बटलर को पीछे छोड़कर नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है. जानें टॉप-5 में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं.


By: Ankush Upadhayay | Published: August 29, 2026 5:49:05 PM IST

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड. - Photo Gallery
1/5

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. उन्होंने 750 मैचों में 151.18 की स्ट्राइक रेट से 14,933 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं.

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर. - Photo Gallery
2/5

जोस बटलर

इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. बटलर ने 526 मैचों में 147.25 की स्ट्राइक रेट से 14,890 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 106 अर्धशतक आए.

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल. - Photo Gallery
3/5

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ओपनर क्रिस गेल भी टॉप-5 में शामिल हैं. क्रिस गेल ने 463 मैचों में 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाए हैं. इसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं.

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स. - Photo Gallery
4/5

एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने 532 मैचों में 144.39 की स्ट्राइक रेट से 14,489 रन बनाए हैं. इसमें 7 शतक और 92 अर्धशतक शामिल रहे.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर. - Photo Gallery
5/5

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में 5वें नंबर पर शामिल हैं. उन्होंने 439 मैचों में 140.77 की स्ट्राइक रेट से 14,284 रन बनाए हैं. इसमें उनके बल्ले से 10 शतक और 118 अर्धशतक शामिल रहे हैं.