• Home>
  • Gallery»
  • कभी रेस्टोरेंट में बनाते थे डोसा, आज हैं सुपरस्टार; जानें कैसे मिला ‘किच्चा’ नाम, दिलचस्प है पूरी कहानी

कभी रेस्टोरेंट में बनाते थे डोसा, आज हैं सुपरस्टार; जानें कैसे मिला ‘किच्चा’ नाम, दिलचस्प है पूरी कहानी

Kichcha Sudeep Birthday: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किच्चा सुदीप का आज 02 सितंबर को 53वां जन्मदिन है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर का नाम किच्चा कैसे पड़ा? कभी रेस्टोरेंट में डोसा बनाने वाले सुदीप कैसे बने सुपरस्टार. चलिए जानते हैं उनके जीवन की पूरी कहानी. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 2, 2026 11:09:56 AM IST

Kichha Sudeep - Photo Gallery
1/5

कैसे पड़ा किच्चा नाम?

अभिनेता सुदीप को ‘किच्चा’ नाम 2001 में आई फिल्म ‘हुच्चा’ से मिला. इस फिल्म में उन्होंने किच्चा नाम का किरदार निभाया था. उनका अभिनय दर्शकों को इतना पसंद आया कि फैंस उन्हें ‘किच्चा’ नाम से बुलाने लगे. धीरे-धीरे यह नाम उनकी पहचान बन गई और आज वह किच्चा सुदीप के नाम से मशहूर हैं. हालांकि, आपको बता दें एक्टर का पूरा नाम सुदीप संजीव है.

Kichha Sudeep - Photo Gallery
2/5

बिजनेसमैन परिवार से आते हैं किच्चा सुदीप

सुदीप संजीव (किच्चा सुदीप) का जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा स्थित मैकगैन टीचिंग डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (अब शिमोगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में हुआ था. उनके माता-पिता का नाम संजीव मंजप्पा और सरोजा है. उनके पिता संजीव मंजप्पा एक सफल व्यवसायी हैं. सुदीप अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे हैं. उनकी दो बड़ी बहनें हैं.

Kichha Sudeep - Photo Gallery
3/5

डोसा बनाते थे किच्चा सुदीप

फिल्मों में कदम रखने से पहले किच्चा सुदीप ने कई छोटे-मोटे काम किए. कुकिंग के शौकीन सुदीप ने आर्थिक तंगी के दौर में एक रेस्टोरेंट में डोसा बनाने का काम भी किया था. आज भी उन्हें स्वादिष्ट डोसा बनाने के लिए जाना जाता है.

Kichha Sudeep - Photo Gallery
4/5

इंजीनयरिंग की पढ़ाई की

अभिनेता ने इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है. लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें मुंबई आने के लिए मजबूर किया, जहां उन्होंने अभिनय स्कूल में दाखिला लेकर एक्टिंग सीखी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुदीप ने विज्ञापन में डबिंग की.

Kichha Sudeep - Photo Gallery
5/5

विलेन की भूमिकाओं से खींचा ध्यान

किच्चा सुदीप ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म ‘थायव्वा’ से की थी, जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए. बतौर लीड एक्टर उन्हें 2001 की फिल्म ‘स्पर्श’ से पहचान मिली. हालांकि, एसएस राजामौली की 2012 की फिल्म ‘मक्खी’ ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया. फिल्म की सफलता के बाद सुदीप की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. वो अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिका में दिखाई देते हैं.