• Home>
  • Gallery»
  • ‘कबीर सिंह’ से ‘शेरशाह’ तक, कियारा आडवाणी की 5 अनोखी फिल्में, हर रोल ने छोड़ी खास छाप

‘कबीर सिंह’ से ‘शेरशाह’ तक, कियारा आडवाणी की 5 अनोखी फिल्में, हर रोल ने छोड़ी खास छाप

Kiara Advani: कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है. कियारा आडवाणी का असला नाम आलिया आडवाणी है लेकिन इंडस्ट्री में पहले से ही आलिया भट्ट हैं, जिसके कारण उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदलकर कियारा आडवाणी रख लिया. सलमान खान ने उन्हें नाम बदलने की राय दी थी और इसके बाद उनका नाम कियारा पड़ा. कियारा कभी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, तो कभी ऐसे किरदार में दिखीं, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया. कियारा की खासियत यह है कि उन्होंने सिर्फ एक तरह के रोल तक खुद को सीमित नहीं रखा.


By: Deepika Pandey | Published: July 31, 2026 5:00:43 PM IST

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
1/5

कबीर सिंह

कियारा के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में 'कबीर सिंह' का नाम जरूर आता है. फिल्म में उन्होंने प्रीति का किरदार निभाया था, जो कबीर सिंह की प्रेमिका और बाद में पत्नी बनती है. शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर काफी बहस भी हुई लेकिन कियारा को इस फिल्म से जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
2/5

गुड न्यूज

'गुड न्यूज' में कियारा एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. उन्होंने मोनिका का किरदार निभाया, जो वरुण के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रही होती है. फिल्म की कहानी दो ऐसे कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बच्चे के लिए आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान एक मजेदार गड़बड़ी हो जाती है. कियारा ने फिल्म में कॉमेडी और इमोशन दोनों को अच्छी तरह निभाया.

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
3/5

भूल भुलैया 2

कियारा ने 'भूल भुलैया 2' में रीत का किरदार निभाया था. कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काफी पसंद की गई. फिल्म में कियारा का किरदार कहानी के रहस्य से भी जुड़ा हुआ है. उनके किरदार की असली पहचान और कहानी का ट्विस्ट दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा.

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
4/5

शेरशाह

'शेरशाह' कियारा के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म में उन्होंने डिंपल चीमा का किरदार निभाया, जो कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका थीं. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित थी और कियारा ने डिंपल के किरदार में भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश किया. फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों से काफी सराहना मिली.

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
5/5

मशीन

कियारा आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत के दौर में फिल्म 'मशीन' में भी काम किया था. अब जब कियारा बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं, तो उनकी शुरुआती फिल्मों को देखना लोगों को पसंद आ सकता है. फिल्म में उन्होंने सारा का किरदार निभाया था और अब यह फिल्म उनके करियर के शुरुआती दौर की याद के तौर पर देखी जाती है.