• Home>
  • Gallery»
  • Keanu Reeves Birthday: ‘द गिफ्ट’ से लेकर ‘द नियॉन डिमोन’ तक, कीनू रीव्स की 5 शानदार फिल्में

Keanu Reeves Birthday: ‘द गिफ्ट’ से लेकर ‘द नियॉन डिमोन’ तक, कीनू रीव्स की 5 शानदार फिल्में

Keanu Reeves Movies: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में शुमार कीनू रीव्स का जन्म 2 सितंबर 1964 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. आज बुधवार को एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर जानिए उनकी कुछ शानदार फिल्में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 2, 2026 5:45:48 PM IST

A Scanner Darkly 2006 - Photo Gallery
1/5

द स्कैनर डार्कली

साल 2006 में रिचर्ड लिंकलेटर के निर्देशन में बनी ‘ए स्कैनर डार्कली’ कीनू रीव्स की अनोखी फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने रॉ एजेंट बॉब आर्क्टर का किरदार निभाया है, जो एक खतरनाक ड्रग की जांच करता है.

The Gift 2000 - Photo Gallery
2/5

द गिफ्ट

साल 2000 में सैम राइमी के निर्देशन में बनी सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘द गिफ्ट’ में कीनू रीव्स ने डॉनी बार्क्सडेल का किरदार निभाया है. इसमें अभिनेता एक हिंसक पति है, जिस पर एक युवती की हत्या का आरोप लगता है. यह भूमिका रीव्स के आम हीरो वाले किरदारों से बिल्कुल अलग है.

The Private Lives of Pippa Lee 2009 - Photo Gallery
3/5

द प्राइवेट लाइव्स ऑफ पिप्पा

साल 2009 में फिल्म ‘द प्राइवेट लाइव्स ऑफ पिप्पा ली’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कीनू रीव्स ने क्रिस नादेउ का किरदार निभाया है. यह एक शांत और गंभीर ड्रामा फिल्म है, जिसमें उम्र, रिश्तों, पहचान और खुद को नए सिरे से तलाशने जैसे मुद्दों को दिखाया गया है.

Man of Tai Chi 2013 - Photo Gallery
4/5

मैन ऑफ टाई ची

साल 2013 में फिल्म ‘मैन ऑफ ताई ची’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म से कीनू रीव्स ने निर्देशन में डेब्यू किया और खलनायक डोनाका मार्क का किरदार भी निभाया. इस कहानी में एक युवा फाइटर की है, जो एक गुप्त मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शामिल होता है.

The Neon Demon 2016 - Photo Gallery
5/5

द नियॉन डेमन

साल 2016 में फिल्म ‘द नियॉन डेमन’ रिलीज हुई थी. निकोलस विंडिंग रेफन की इस थ्रिलर में कीनू रीव्स ने मोटल मैनेजर हैंक का किरदार निभाया है.