Kareena Kapoor: बेटों को रोना आए तो… तैमूर-जेह को लेकर क्यों डरी रहती हैं करीना कपूर? एक्ट्रेस क्या करती हैं दुआ
Kareena Kapoor On Parenting: करीना कपूर खान सिर्फ बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि तैमूर और जेह अली खान की मां भी हैं. फिल्म दायरा के ट्रेलर रिलीज इवेंट में करीना ने अपने दोनों बेटों की परवरिश को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एक मां के तौर पर वह अपने बच्चों को लेकर डरी हुई रहती हैं, क्योंकि हर मां चाहती है कि वह अपने बच्चों को अपना बेस्ट दे और उन्हें सुरक्षित रखे.
मैं अपने बेटों को प्रोटेक्ट करना चाहती हूं- करीना कपूर
करीना ने कहा कि आखिर में, मैं दो बेटों की मां हूं और हां, मैं डरी हुई हूं क्योंकि एक मां के तौर पर, आप अपना बेस्ट करना चाहती हैं, आप उन्हें प्रोटेक्ट करना चाहती हैं, आप उन्हें यह भी दिखाना चाहती हैं कि वे जिम्मेदारी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि अपने बेटों को लेकर उन्हें यहीं चिंता रहती है कि वह अच्छे और जिम्मेदार इंसान बनें.
बेटों के लिए किस चीज की प्रार्थना करती हैं करीना कपूर
करीना ने आगे कहा कि वह अपने बेटों के लिए लगातार एक खास चीज की प्रार्थना करती रहती हैं. उनके मुताबिक इसलिए मैं बस एक की चीज के लिए प्रार्थना करती रहती हूं, वह है दया.
आदमियों को ज्यादा दयालु होना चाहिए- करीना कपूर
करीना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आदमियों और लड़कों को ज्यादा दयालु होना चाहिए. एक्ट्रेस ने यह बात खास तौर पर अपने बेटों की परवरिश से जोड़कर कही. वह चाहती हैं कि तैमूर और जेह बड़े होकर संवेदनशील और दयालु इंसान बनें और अपनी भावनाओं को समझने के साथ दूसरों की भावनाओं की भी कद्र करें.
लड़की ही हमेशा सेंसिटिव होती है ये सच नहीं- करीना कपूर
करीना ने उस सोच पर भी सवाल उठाया जिसमें लड़कियों को ज्यादा संवेदनशील और लड़कों को भावनाएं छिपाने वाला माना जाता है. उन्होंने कहा यह सोच हमेशा रहती है कि लड़की हमेशा बहुत सेंसिटव होती है, लेकिन यह सच नहीं है. आज ऐसे पुरुष और लड़के भी हैं, जिन्हें संवेदनशील होने या अपनी भावनाएं जाहिर करने में कोई डर नहीं लगता.
बेटों को रोने से नहीं रोकतीं करीना कपूर
करीना ने बताया कि वह अपने बेटे को रोने से रोकने के बजाय उसे अपनी भावनाएं जाहिर करने की आजादी देती हैं. मुझे लगता है कि आज ऐसे आदमी और लड़के हैं, जिन्हे सेंसिटिव होने, किसी लड़की के सामने रोने या अपनी मां के सामने रोने का कोई डर नहीं है. मैं हमेशा अपने बेटे से कहती हूं, अगर वह रोना चाहता है, तो तुम्हे रोना चाहिए, अगर तुम्हें ऐसा महसूस होता है, क्योंकि उसे यह एक्सपीरियंस करना है और उसे यह जानना है.
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आएंगी. फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं. कहानी एक ऐसे गंभीर क्राइम केस के बाद की घटनाओं पर आधारित है, जिसकी जांच के दौरान ड्यूटी, न्याय और सही गलत को लेकर कई सवाल सामने आते हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.