• Home>
  • Gallery»
  • पहले ली सेल्फी, फिर अचानक पकड़ लिए एक्ट्रेस के गाल… कौन हैं कन्नड़ सिनेमा की वो हसीना, जिनके साथ जन्मदिन पर फैन ने किया कांड?

पहले ली सेल्फी, फिर अचानक पकड़ लिए एक्ट्रेस के गाल… कौन हैं कन्नड़ सिनेमा की वो हसीना, जिनके साथ जन्मदिन पर फैन ने किया कांड?

Rachita Ram Cheeks Incident: कन्नड़ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन का जश्न उस वक्त अचानक असहज हो गया, जब फैंस के बीच मौजूद एक शख्स ने ऐसी हरकत कर जिसकी शायद एक्ट्रेस ने भी कल्पना नहीं की थी. रचिता फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तभी सेल्फी लेने के बहाने पास आए एक शख्स ने अचानक उनके दोनों गाल पकड़ लिए. एक पल के लिए रचिता भी हैरान रह गईं.


By: Shristi S | Published: October 3, 2026 8:25:11 PM IST

पहले सेल्फी, फिर अचानक पकड़ लिए रचिता के गाल - Photo Gallery
1/6

पहले सेल्फी, फिर अचानक पकड़ लिए रचिता के गाल

वायरल हो रहे वीडियो में रचिता राम फैंस के साथ आराम से फोटो क्लिक करवा रही थीं. इसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंचा. उसने पहले एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ली और फिर उनसे हाथ मिलाया. लेकिन अगले ही पल उसने अचानक रचिता के दोनों गाल पकड़ लिए और वहां से निकल गया. फैन की इस हरकत ने आसपास मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया.

एक पल के लिए हैरान रह गईं थी रचिता - Photo Gallery
2/6

एक पल के लिए हैरान रह गईं थी रचिता

अचानक हुई इस हरकत पर रचिता राम कुछ सेकेंड के लिए असहज नजर आईं. हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और स्थिति को ज्यादा तूल दिए बिना आगे बढ़ गईं. इसके बाद भी उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाना जारी रखा.

चेहरे पर मुस्कान रखकर रचिता ने संभाली स्थिति - Photo Gallery
3/6

चेहरे पर मुस्कान रखकर रचिता ने संभाली स्थिति

घटना के बाद भी रचिता ने अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी और बाकी फैंस से मिलती रहीं. वीडियो देखने वाले कई लोग एक्ट्रेस के इस व्यवहार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, फैन की अचानक की गई हरकत को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं.

फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं रचिता

रचिता राम कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं. फैंस उन्हें प्यार से डिंपल क्वीन भी कहते हैं. अपने अभिनय के साथ-साथ रचिता अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं. उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है.

कौन हैं रचिता राम? - Photo Gallery
5/6

कौन हैं रचिता राम?

रचिता राम ने कन्नड़ सिनेमा में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वह अभिनय के साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें डिंपल क्वीन के नाम से पहचान मिली है. इसके अलावा रजनीकांत की फिल्म कूली में भी वह नजर आ चुकी हैं. लंबे करियर में रचिता ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई है.

पिता से मिला था रचिता को डांस और कला का माहौल - Photo Gallery
6/6

पिता से मिला था रचिता को डांस और कला का माहौल

रचिता राम का असली नाम बिंदिया राम बताया जाता है. उनका जन्म 3 अक्टूबर 1992 में बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. उनके पिता के.एस राम भरतनाट्यम डांसर हैं. ऐसे में बचपन से ही उन्हें डांस और कला का माहौल मिला.