• Home>
  • Gallery»
  • ‘ऋतिक’ से लेकर ‘आलिया’, ‘तापसी’ और ‘करण जौहर’ तक, इन 10 सितारों से हुआ ‘क्वीन’ का पंगा; ये हैं वो मूमेंट, जब कंगना के गुस्से से झुलसा आधा बॉलीवुड!

‘ऋतिक’ से लेकर ‘आलिया’, ‘तापसी’ और ‘करण जौहर’ तक, इन 10 सितारों से हुआ ‘क्वीन’ का पंगा; ये हैं वो मूमेंट, जब कंगना के गुस्से से झुलसा आधा बॉलीवुड!

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं. उनका नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो किसी के भी सामने अपनी बात खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं. ऋतिक रोशन के साथ उनका विवाद तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऋतिक के अलावा भी कंगना की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं जिनके साथ उनका ‘पंगा’ सुर्खियों में रहा है? आइए आज आपको बताते हैं उन 10 मशहूर सेलिब्रिटीज के बारे में जिनके साथ कंगना रनौत का पब्लिकली और सोशल मीडिया पर आमना-सामना हो चुका है.


By: Kajal Jain | Published: August 4, 2026 2:28:32 PM IST

करण जौहर - Photo Gallery
1/10

1. करण जौहर

ऋतिक रोशन के बाद फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ कंगना की दुश्मनी सबसे ज्यादा मशहूर हुई. साल 2017 में जब कंगना करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' में गईं, तो उन्होंने तंज कसते हुए करण को 'नेपोटिज्म का झंडाबरदार' (Flagbearer of nepotism) कह दिया था. इस एक बयान ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर एक बहुत बड़ी बहस छेड़ दी. हालांकि करण ने शुरुआत में इन आरोपों को नकारा, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए जुबानी जंग सालों तक चलती रही.

आलिया भट्ट - Photo Gallery
2/10

2. आलिया भट्ट

कंगना ने बार-बार आलिया भट्ट को नेपोटिज्म का फायदा उठाने और इंडस्ट्री के जरूरी मुद्दों पर चुप रहने के लिए आड़े हाथों लिया. उन्होंने आलिया की एक्टिंग पर सवाल उठाए, उनकी इंडिपेंडेंट पहचान पर तंज कसा और यहां तक आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका के वक्त उनका समर्थन नहीं किया. 'कॉफी विद करण' में आलिया के एक जवाब को लेकर कंगना ने उसे 'डंब शॉट ऑफ कॉफी' कहकर मजाक भी उड़ाया था. हालांकि आलिया ने हमेशा इस पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन कंगना की तरफ से वार लगातार जारी रहे.

तापसी पन्नू - Photo Gallery
3/10

3. तापसी पन्नू

कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू को कई बार निशाना बनाया. उन्होंने तापसी को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' और अपनी 'सस्ती कॉपी' तक कह डाला था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद और नेपोटिज्म की बहस के दौरान कंगना ने तापसी पर बॉलीवुड के पावरफुल लोगों की तरफदारी करने का आरोप लगाया था. वहीं, तापसी ने हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी को इग्नोर किया और पर्सनल अटैक से दूरी बनाई.

स्वरा भास्कर - Photo Gallery
4/10

4. स्वरा भास्कर

कभी एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं कंगना रनौत और स्वरा भास्कर भी सोशल और पॉलीटिकल मुद्दों पर हमेशा आमने-सामने रहीं. दोनों के विचार इतने अलग थे कि यह विवाद सोशल मीडिया की दुनिया से नहीं छिप सका. कंगना ने अक्सर स्वरा के बयानों और विचारों की आलोचना की, जिसके जवाब में स्वरा ने भी उनके बयानों पर सवाल उठाए. इन दोनों की तीखी नोंकझोक बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी झगड़ों में गिनी जाती है.

दीपिका पादुकोण - Photo Gallery
5/10

5. दीपिका पादुकोण

कंगना ने दीपिका पादुकोण की कई बार आलोचना की. शुरुआत में यह बात अवॉर्ड फंक्शन और उनके एयरपोर्ट फैशन या फिल्म चुनने के तरीकों को कॉपी करने तक सीमित थी. लेकिन जब दीपिका ने 2020 में जेएनयू (JNU) का दौरा किया, तो कंगना ने इस पर खुलकर दीपिका को ट्रोल किया. इसके अलावा, मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर भी दोनों एक्ट्रेस के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी.

रणबीर कपूर - Photo Gallery
6/10

6. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को लेकर कंगना का गुस्सा कई बार फूटा है. उन्होंने रणबीर पर आरोप लगाया कि जब भारत के आम लोग बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करते हैं, तब भी ये प्रिविलेज्ड स्टार्स सोशल और पॉलीटिकल मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं. कंगना ने रणबीर की फिल्म 'Animal' की भी जमकर आलोचना की. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स पर भारतीय शास्त्रों को 'व्हाइटवाश' करने और कास्टिंग को लेकर भी तंज कसे.

जावेद अख्तर - Photo Gallery
7/10

7. जावेद अख्तर

गीतकार और राइटर जावेद अख्तर के साथ कंगना का विवाद ऋतिक रोशन कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा हुआ है. कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर ऋतिक रोशन से माफी मांगने का दबाव बनाया था. जावेद अख्तर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच एक लंबी कानूनी लड़ाई शुरू हुई.

विक्रांत मैसी - Photo Gallery
8/10

8. विक्रांत मैसी

साल 2024 में जब अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में कंगना की तारीफ करते हुए उन्हें 'राइट-विंड आइकन' कहा, तो इस पर कंगना का रिएक्शन काफी चौंकाने वाला था. कंगना ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्रांत को 'ककरोच' कहा और बॉलीवुड के पूरे इकोसिस्टम की कड़ी आलोचना की. हालांकि विक्रांत ने इस पर पब्लिकली कोई रिएक्शट नहीं किया, लेकिन यह बयान इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था.

अध्ययन सुमन - Photo Gallery
9/10

9. अध्ययन सुमन

कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और ब्रेकअप के बाद यह एक हाई-प्रोफाइल विवाद बन गया. साल 2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें मेंटल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा और उन्होंने कंगना पर काला जादू (Black magic) करने तक का आरोप लगा डाला. हालांकि कंगना ने इन सभी आरोपों को बकवास बताकर खारिज कर दिया था.

महेश भट्ट - Photo Gallery
10/10

10. महेश भट्ट

फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ कंगना का मनमुटाव तब शुरू हुआ जब उन्होंने बॉलीवुड के 'मूवी माफिया' और नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोला. कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट उनकी करियर की पसंद के खिलाफ थे. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि जब उन्होंने एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था, तो गुस्से में आकर महेश भट्ट ने उन पर चप्पल फेंक दी थी. हालांकि महेश भट्ट ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया, लेकिन उनका यह विवाद आज भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहता है.