मेरी नाभि में फल मत… काजल अग्रवाल ने खोले साउथ और बॉलीवुड के कई राज़; सलमान खान के बारे में एक्ट्रेस ने ये क्या कह दिया?
Kajal Aggarwal Interview: साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल काजल अग्रवाल पिछले करीब दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर तमिल और तेलुगु फिल्मों तक अपनी दमदार पहचान बनाई है. हाल ही में न्यूज बुक में एक इंटरव्यू में काजल ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव शेयर किए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ सलमान खान के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस बताया, बल्कि साउथ और बॉलीवुड के वर्क कल्चर, महिलाओं की भूमिका जैसे मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी.
काजल अग्रवाल ने सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा
काजल अग्रवाल ने बताया कि जिन स्टार्स के साथ उन्होंने काम किया, उनमें सलमान खान ने उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार करवाया. उन्होंने कहा कि साउथ इंडस्ट्री से आने के कारण उन्हें समय की पाबंदी की आदत थी, इसलिए यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल अलग था.
सलमान खान का इंतजार करते समय वह जिम चली जाती
एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार सलमान खान का इंतजार करते हुए वह समझ नहीं पाती थीं कि अब क्या होगा. समय बिताने के लिए वह सेट पर मौजूद जिम में जाकर वर्कआउट करती थीं.
काजल अग्रवाल के क्रश रहे हैं सलमान खान
काजल अग्रवाल ने यह भी स्वीकार किया कि सलमान खान उनके लंबे समय से क्रश रहे हैं. उनके साथ फिल्म में काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित थीं, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें लंबे इंतजार का सामना करना पड़ता था.
बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए यह बात
एक्ट्रेस के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में समय की काफी अहमियत होती है. वहां हर काम तय शेड्यूल के मुताबिक होता है, जबकि बॉलीवुड में समय को लेकर उतनी सख्ती नहीं दिखाई देती.
नाभि पर फल मत फेंकों- काजल अग्रवाल
साउथ फिल्मों में पहले महिलाओं को जिस तरह पेश किया जाता था, उस पर भी काजल ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि मैने हमेशा ऐसे सीन का विरोध किया और साफ कहा कि उनकी नाभि पर फल फेंकने जैसे सीन नहीं किए जाएंगे, बॉस.
बदल रहा है साउथ सिनेमा- काजल अग्रवाल
काजल ने कहा कि अब साउथ इंडस्ट्री पहले से काफी बदल चुकी है. महिला प्रधान फिल्मों की संख्या बढ़ रही है और एक्ट्रेस को बेहतर और मजबूत किरदार मिल रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह वही सीन करती हैं, जिनमें वह सहज महसूस करती हैं. सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए वह कभी भी अपनी सीमाओं से समझौता नहीं करतीं.
काजल अग्रवाल का फिल्मी करियर
काजल अग्रवाल के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 2004 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में क्यों...! हो गया ना से एंट्री की थी. उन्होंने साउथ में अपना नाम बनाया। वह तमिल और तेलुगु की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. वर्क फ्रंट पर, काजल अग्रवाल जल्द ही द इंडिया स्टोरी में नजर आएंगी. इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की मेगा-बजट फिल्म रामायण, पार्ट 1 और पार्ट 2 में मंदोदरी का रोल करती नजर आएंगी.