• Home>
  • Gallery»
  • ‘तेरी दीवानी’ से लेकर ‘चांद सिफारिश’ तक, कैलाश खेर के ये गाने आज भी दिलों पर करते हैं राज; देखें लिस्ट

‘तेरी दीवानी’ से लेकर ‘चांद सिफारिश’ तक, कैलाश खेर के ये गाने आज भी दिलों पर करते हैं राज; देखें लिस्ट

Kailash Kher Songs: कैलाश खेर, जिन्हें सूफी संगीत और क्लासिक म्यूजिक के लिए जाना जाता हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो लोगों के दिलों में कैद हैं. इस लिस्ट में कई सुरीले और दिल को छू लेने वाले सॉन्ग्स शामिल हैं. जानिए उन गानों के नाम


By: Kamesh Dwivedi | Published: July 7, 2026 4:47:57 PM IST

allah ke bande - Photo Gallery
1/7

अल्लाह के बंदे हसदे

फिल्म 'वैसा भी होता है 2' का यह गाना काफी चर्चित है. कैलाश खेर द्वारा गाए गए इस गाने को विशाल ददलानी द्वारा लिखा गया था. वहीं, इसमें संगीत विशाल-शेखर ने दिया था.

Arziyan - Photo Gallery
2/7

अर्जियां

अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'दिल्ली 6' का यह गाना 'अर्जियां' लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है.

chak lein de - Photo Gallery
3/7

चक लें दे

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के इस गाने को गाया और लिखा कैलाश खेर ने है. यह गाना अक्सर हमें सुनने को मिल जाते हैं.

chand sifaarish - Photo Gallery
4/7

चांद सिफारिश

आमिर खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'फना' के इस गाने ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था. इस गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे. वहीं, इसमें संगीत जतिन-ललित ने दिया था.

piya ghar aavenge - Photo Gallery
5/7

पिया घर आवेंगे

कैलाश खेर द्वारा गाया गया गाना 'पिया घर आवेंगे' अक्सर जश्न के मौके पर या त्यौहार के मौके पर बजाया जाता है. जिसमें कोई अपनों का बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है.

teri deewani - Photo Gallery
6/7

तेरी दीवानी

तेरी दीवाना गाने को आवाज कैलाश खेर ने दी है. इसके अलावा उन्होंने इस गाने के बोल भी लिखे हैं.

yun hi chala - Photo Gallery
7/7

यूं ही चला चल

यूं ही चला चल गाना फिल्म स्वदेश का है. ए आर रहमान के संगीत वाला यह गाना कैलाश खेर के सबसे अच्छे गानों में से एक है.