5 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका, ‘पेद्दी’ से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तक; ये फिल्में थिएटर्स में होंगी रिलीज
Movies Releasing On Theatres: जून 2026 का पहला सप्ताह बेहद खास होने वाला है. सिनेमाघरों में कई फिल्में दस्तक दे रही हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में शामिल हैं. राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ के साथ-साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ जैसी हिंदी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. देखें लिस्ट.
बंदर
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक संघर्षरत कलाकार की कहानी है, जिसका जीवन एक ऐसे विवाद में फंसने के बाद नाटकीय मोड़ लेता है जो उसे बर्बाद करने की धमकी देता है.
है जवानी तो इश्क होना है
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, चंकी पांडे और अन्य कलाकार हैं. यह फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. यह फिल्म जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बानी और प्रीत दोनों से प्यार हो जाता है.
पेद्दी
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को रिलीज हो रही है. यह फिल्म राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.
ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स
फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' भारत में रिलीज होने जा रही है. इस दिग्गज सुपरहीरो के दीवाने बड़े पर्दे पर एटरनिया की दुनिया देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रैविस नाइट द्वारा निर्देशित यह फिल्म 80 के दशक के चहेते सुपरहीरो ही-मैन और उसके शातिर खलनायक स्केलेटर को फिर से पेश करती है. यह फि्ल्म 5 जून को रिलीज हो रही है.
स्कैरी मूवी
अपनी पहली मुलाकात के 26 साल बाद, कोर फोर एक बार फिर तब एक साथ आते हैं जब एक जाना-पहचाना नकाबपोश व्यक्ति उन्हें फिर से निशाना बनाना शुरू कर देता है. इस फिल्म का निर्देशन माइकल टिड्डेस ने किया है और इसकी पटकथा मार्लन वेयन्स, शॉन वेयन्स, कीनन आइवरी वेयन्स, क्रेग वेयन्स और रिक अल्वारेज़ ने लिखी है.