‘I Love You’ का आविष्कार किस देश में हुआ? टीचर के पूछने पर लड़के ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर पकड़ लेंगे माथा
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर: बताओ “I Love You” का आविष्कार किस देश में हुआ?
स्टूडेंट: चीन में…
टीचर: कैसे?
स्टूडेंट: इसमें सारे चाइनीज़ प्रोडक्ट हैं-
न गारंटी, न वारंटी, चले तो जिंदगी भर, नहीं तो शाम तक!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी: सुनो जी, अगर मैं मर जाऊं तो आप क्या करोगे?
पति: मैं भी मर जाऊंगा…
पत्नी: क्यों?
पति: क्योंकि इतनी खुशी मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
दोस्त: भाई, तू इतना परेशान क्यों है?
लड़का: यार, गर्लफ्रेंड ने कहा है कि “तुम बहुत बदल गए हो”
दोस्त: तो क्या हुआ?
लड़का: अब समझ नहीं आ रहा… किस वाली के लिए बदला था!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पप्पू डॉक्टर के पास गया…
पप्पू: डॉक्टर साहब, मुझे अजीब सी बीमारी है
डॉक्टर: क्या?
पप्पू: जब मैं बोलता हूं तो मुझे कोई सुनाई नहीं देता
डॉक्टर: ये बीमारी नहीं, तुम्हारी शादी हो चुकी है!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी: आज मैंने सपना देखा कि तुम मेरे लिए हीरे का हार लाए हो
पति: अच्छा! तो सो जाओ, सपने में पहन भी लेना.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर: इतनी देर से क्यों आए?
स्टूडेंट: मम्मी-पापा लड़ रहे थे
टीचर: वो कैसे?
स्टूडेंट: मम्मी कह रही थीं “लेट हो गए”
पापा कह रहे थे “सोने दो”