• Home>
  • Gallery»
  • Rakhi Sawant: तुम नामर्द हो… राखी सावंत पर क्यों गिरी कोर्ट की गाज? 2010 के इस मामले में अब जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

Rakhi Sawant: तुम नामर्द हो… राखी सावंत पर क्यों गिरी कोर्ट की गाज? 2010 के इस मामले में अब जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

Rakhi Sawant Non Bailable Warrant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं. झांसी की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला साल 2010 के एक टीवी शो से जुड़ा है. आखिर करीब 16 साल पुराने इस फसाद में अब अदालत को यह कदम क्यों उठाना पड़ा?


By: Shristi S | Published: October 17, 2026 8:15:37 PM IST

साल 2010 में राखी सावंत ने क्या किया था? - Photo Gallery
1/5

साल 2010 में राखी सावंत ने क्या किया था?

यह पूरा मामला राखी सावंत के शो राखी का इंसाफ से जुड़ा है. आरोप है कि कार्यक्रम में झांसी के लक्ष्मण अहिरवार को उनकी पत्नी और परिवार के सामने अपमानजनक बातें कही गई थीं. शो के दौरान उन्हें नामर्द कहे जाने का आरोप लगा था. इसी घटना के बाद यह मामला कानूनी विवाद में बदल गया.

पत्नी के साथ राखी सावंत के शो में पहुंचे थे लक्ष्मण - Photo Gallery
2/5

पत्नी के साथ राखी सावंत के शो में पहुंचे थे लक्ष्मण

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके की रहने वाली अनीता ने घरेलू विवाद से जुड़े राखी सावंत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन किया था. इसके बाद अनीता और उनके पति लक्ष्मण अहिरवार को परिवार के सदस्यों के साथ शो में बुलाया गया. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राखी ने लक्ष्मण के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

राखी सावंत के शो के बाद लक्ष्मण ने कर ली थी खुदकुशी - Photo Gallery
3/5

राखी सावंत के शो के बाद लक्ष्मण ने कर ली थी खुदकुशी

परिजनों के मुताबिक, राखी सावंत के शो के बाद लक्ष्मण घर लौट आए थे. कुछ समय बाद 9 नवंबर 2010 को उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिवार ने आरोप लगाया था कि शो में सार्वजनिक तौर से अपमानित किए जाने और इसके बाद लोगों की टिप्पणियों से उनकी छवि प्रभावित हुई. हालांकि, इन आरोपों और खुदकुशी के बीच संबंध को अदालत में साबित होना अलग कानूनी प्रश्न है.

पुलिस ने राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज किया - Photo Gallery
4/5

पुलिस ने राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज किया

लक्ष्मण के परिवार की शिकायत के बाद, प्रेमनगर पुलिस ने राखी सावंत और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया. केस में इंडियन पीनल कोड की धारा 294, 500, 501 और 504 लगाई गई. जांच के बाद, पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल की. ​​इसके बाद केस न्यायिक प्रक्रिया से आगे बढ़ा.

हाजिर न होने के आरोपों के बीच राखी सावंत पर वारंट जारी - Photo Gallery
5/5

हाजिर न होने के आरोपों के बीच राखी सावंत पर वारंट जारी

इस केस की सुनवाई के दौरान, यह सामने आया कि राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर, 2026 को झांसी की एक कोर्ट ने उनके और केस में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था. पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने और 1 दिसंबर, 2026 को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है.