• Home>
  • Gallery»
  • लहंगे में छुपा ससुराल के लिए प्यार और जाह्नवी-खुशी का ‘सरप्राइज’! देखिए अंशुला की ‘मेहंदी सेरेमनी’ की इनसाइड Pics, शादी से एक दिन पहले ‘हसीन’ लुक रिवील!

लहंगे में छुपा ससुराल के लिए प्यार और जाह्नवी-खुशी का ‘सरप्राइज’! देखिए अंशुला की ‘मेहंदी सेरेमनी’ की इनसाइड Pics, शादी से एक दिन पहले ‘हसीन’ लुक रिवील!

Anshula Kapoor’s Mehendi Diaries: फेमस बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है. 6 जुलाई 2026 को शादी है, जिससे एक दिन पहले दोनों बहन खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने मेंहदी सेरेमनी होस्ट की. ब्राइड अंशुला कपूर काफी खुबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट के कुछ खुशनुमा पल शेयर किए हैं जिसे देख फैन्स भी नए कपल को बधाईयां दे रहे हैं. अंशुला ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा और जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को इस अवसर को इतना खास बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया. तस्वीरों  में कपूर फैमिली के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं. अंशुला का लुक फैन्स को काफी आकर्षित कर रहा है. आप भी देखिए तस्वीरें और जानिए ब्राइड अंशुला कपूर के लुक्स की खास बातें-

By: Kajal Jain | Last Updated: July 5, 2026 4:38:59 PM IST

जान्हवी-खुशी ने होस्ट की मेहंदी सेरेमनी - Photo Gallery
1/7

जान्हवी-खुशी ने होस्ट की मेहंदी सेरेमनी

पिछले महीने रोहन ठक्कर के परिवार ने बहू अंशुला कपूर के आगमन से पहले माता की चौकी प्री-वेडिंग इवेंट का आयोजन किया था जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ खुशी के पल एंजॉय करके, नाचते और अंशुला कपूर पर प्यार लुटाते नजर आ रहा था. अब 6 जुलाई 2026 को अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी के एक दिन पहले 5 जुलाई को बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के लिए एक प्राइवेट मेहंदी सेरेमनी होस्ट की है.

अंशुला की पसंद से तैयार किया हर कोना - Photo Gallery
2/7

अंशुला की पसंद से तैयार किया हर कोना

पिछले कुछ सालों में बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और दूसरी पत्नी श्रीदेवी के बच्चे अर्जुन, अंशुला और जाह्नवी-खुशी एक-दूसरे के करीब आ गए हैं. चारों भाई-बहन फैमिली इवेंट की दिल को छू लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने बॉन्ड की झलक शेयर करते हैं.

अंशुला कपूर के मेहंदी सेरेमनी के लुक्स - Photo Gallery
3/7

अंशुला कपूर के मेहंदी सेरेमनी के लुक्स

अंशुला कपूर के मेहंदी लुक्स की बात करें तो अपनी मेहंदी सेरेमनी में गुजरात का पटोला स्टाइल लंहगा पहला था जो रोहन ठक्कर के फैमिली ट्रेडीशन के लिए प्यार और रेस्पेक्ट रिप्रजेंट करता है. दूसरी ब्राइड की तरह पेस्टल कलर चुनने के बजाए अंशुला ने टील-ब्यू कलर का लहंगा चुना. अंशुला के टील-ब्लू पटोला लहंगा कम फ्लैयर्ड स्कर्ट पर कई रंग के धागों की कढ़ाई थी. मिरर वर्क और बेहतरीन कारीगरी के अलावा ड्रेस के ब्लाउज पर पोल्का डॉट्स से डिटेलिंग की गई थी. अंशुला ने अपने मेहंदी लुक को हाइलाइट करने के लिए जियोमेट्रिक डिजाइन वाले दुपट्टे को स्टाइल किया था जिसमें गोल्डन, पिंक, स्काय ब्लू और सिल्वर कलर्स का शानदार वर्क था.

अंशुला कपूर ब्राइडल लु्क्स, मेकअप एंड ज्वैलरी - Photo Gallery
4/7

अंशुला कपूर मेहंदी आउटफिट, मेकअप एंड ज्वैलरी

अंशुला कपूर ने अपने ब्री ब्राइडल मेहंदी लुक को फिरोजी रंग की ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया. गले में बिग साइज पर्ल का लेयर्ड नेकलेस था जिसे एक खास पेंडेट के साथ डिजाइन किया गया है. कानों में मैचिंग ड्रॉप इयरिंग्स और अंगूठे अंशुला की खूबसूरती को और भी हाइलाइट कर रहे हैं. मेकअप की बात करें तो हैवी ज्वैलरी और डार्क कलर की ड्रेस के साथ अंशुला कपूर ने बेहद लाइट मेकअप किया था जिससे स्किन को नेचुरल ग्लो मिल रहा था. पिंक कलर के ब्लश से चीक्स को हाईलाइट किया था जबकि आंखों में काजल, गहरी आईब्रो और न्यूड पिंक लिप्स के साथ अंशुला की स्माइल कहर ढ़ा रही थी. अपने घने बालों को अंशुला ने सॉफ्ट वेवी-हाफ अप-डाउन हेयरस्टाइल के साथ सेट किया था.

मेहंदी सेरेमनी पर अंशुला ने लिखा इमोशनल पोस्ट - Photo Gallery
5/7

मेहंदी सेरेमनी पर अंशुला ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें खुशी और जान्हवी के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है- जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, थैंक यू मेरी मेरी मेहंदी सेरेमनी को मेरी सोच और सपने से कहीं ज्यादा खास बनाने के लिए. हर एक कोना खूबसूरत था, हर एक चीज से प्यार और केयर झलक रही थी. हर एक चीज काफी स्पेशल नजर आ रही थी. यह मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट था. मैं काफी सेलिब्रेटिड फील कर रही थी. तुम दोनों ने हर एक चीज का बहुत ध्यान रखा था. मेरी लाइफ का सबसे यादगार दिन देने के लिए बहुत शुक्रिया. मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं.

छोटी-छोटी बातों का रखा खास ध्यान - Photo Gallery
6/7

छोटी-छोटी बातों का रखा खास ध्यान

अंशुला की मेहंदी की तो जाह्नवी और खुशी ने सजावट से लेकर छोटी-छोटी पर्सनल चीजों का ध्यान रखा है. 5 जुलाई को आयोजित मेहंदी सेरेमनी अंशुला के लिए एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज है. हर चीज को सोच-समझकर चुना गया है ताकि अंशुला की पर्सनैलिटी की झलक मिले. वहीं मेन्यू में अंशुला के सभी पसंदीदा डिशेज रखे गए हैं.

6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे अंशुला-रोहन - Photo Gallery
7/7

6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे अंशुला-रोहन

पिछले कुछ सालों में बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और दूसरी पत्नी श्रीदेवी के बच्चे अर्जुन, अंशुला और जाह्नवी-खुशी एक-दूसरे के करीब आ गए हैं. जैसे-जैसे शादी की रस्में जारी हैं, अंशुला के बड़े दिन को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है.