IRCTC Amarnath Yatra Package 2026: फ्लाइट से करें अमरनाथ की पवित्र यात्रा, जानिए किराया और बुकिंग की पूरी डिटेल!
IRCTC Amarnath Yatra Package 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा का आगाज हो गया है. सरकार ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है. यात्रा के दौरान पुलिस बलों की काफी सिक्योरिटी देखने को मिल रही है. इसी बीच भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने अमरनाथ यात्रा का एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है, जिसमें यात्रियों के लिए फ्लाइट के साथ-साथ होटल और ट्रेवल गाइड जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही है. पैकेज की पेमेंट किफायती और पॉकेट फ्रेंडली रखी गई है. जो लोग अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और अकेले सारे अरेंजमेंट करने में समर्थ नहीं है वह आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज बुक कर सकते हैं. अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त 2026 तक चलने वाली है.
फ्लाइट से कीजिए अमरनाथ यात्रा
आईआरसीटीसी के स्पेशल अमरनाथ यात्रा 2026 टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है. 17 जुलाई 2026 से शुरु होने वाला यह टूर पैकेज 5 दिन और 6 रात का है जहां आपकी सिंगल पेमेंट पर सारी व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी की तरफ से होंगी. यह पैकेज इसलिए भी आकर्षक है क्योंकि यात्री बेहद आरामदायक सुविधाओं के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे.
टूर पैकेज में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के टूर पैकेज में आपको हवाई यात्रा की टिकट से लेकर होटल की बुकिंग, एस्कॉर्ट सेवा के साथ-साथ ट्रेवल गाइड की सुविधा भी दी जा रही है. अमरनाथ यात्रा टूर पैकेज का कोड SMA71 है. हालांकि यात्री चाहें तो अपनी सुविधा के मुताबिक 17 जुलाई से 24 जुलाई तक, कोई भी यात्रा की तरीख चुन सकते हैं. टूर पैकेज की बुकिंग से पहले पैकेज में शामिल सुविधाएं, नियम, शर्त और कैंसिलेशन पॉलिसी के बारे में अवश्य पढ़ लें.
टूर पैकेज के चार्जेस क्या हैं?
अगर आप अकेले ही अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 45,800 रुपये प्रति व्यक्ति अदा करने होंगे. यदि दो लोग एक साथ यात्रा कर रहे हैं तो डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 40,300 रुपये प्रति व्यक्ति चार्जेस रखे हैं, जबकि ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 39,000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. यात्रा Chennai से शुरू होकर श्रीनगर पहुंचेगी. यहां से सोनमर्ग और बालटाल के बाद बाबा के दर्शन और वापस श्रीनगर के जरिए चेन्नई की ओर रुख करेगी.
फटाफट तैयार कर लें डोक्यूमेंट
ध्यान दें कि अमरनाथ यात्रा पर 13 से कम और 70 साल से अधिक उम्र के यात्री नहीं जा सकते. यात्रा के रजिस्ट्रेशन से पहले कुछ डोक्यूमेंट्स तैयार कर लें जिसमें एक पहचान पात्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट होना चाहिए. ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. अधिक जानकारी के लिए https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SMA71 लिंक पर विजिट कर सकते हैं.
अमरनाथ यात्रा की महिमा
अमरनाथ गुफा भारत के जम्मू और कश्मीर में स्थित एक हिंदू तीर्थस्थल है. यह गुफा 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, जो जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से लगभग 141 किलोमीटर (88 मील) दूर है और पहलगाम शहर से होकर यहां पहुंचा जा सकता है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं.