• Home>
  • Gallery»
  • IPL के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आज भी असंभव! विराट कोहली-क्रिस गेल का दबदबा

IPL के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आज भी असंभव! विराट कोहली-क्रिस गेल का दबदबा

IPL 5 Untouchable Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों के स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं. हर साल आईपीएल में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनते रहते हैं. पिछले 18 सालों में आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें तोड़ना आज के समय लगभग नामुमकिन लगता है. ऐसे अटूट रिकॉर्ड्स की लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का दबदबा जारी है. देखें ऐसे रिकॉर्ड्स की लिस्ट…


By: Ankush Upadhayay | Published: May 7, 2026 3:42:49 PM IST

विराट कोहली. - Photo Gallery
1/7

एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने RCB के लिए अभी तक 9,040 रन बनाए हैं. किसी भी दूसरे बल्लेबाज ने टी20 में एक टीम के लिए इतने रन नहीं बनाए. कोहली 19 सालों से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है.

क्रिस गेल. - Photo Gallery
2/7

क्रिस गेल के 175 रन

आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने IPL 2013 में आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन बना दिए थे. यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है, जिसका रिकॉर्ड पिछले 13 सालों से अटूट है.

विराट कोहली. - Photo Gallery
3/7

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने IPL 2016 में 973 रन बनाए थे. पिछले 10 सालों से यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है. हालांकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस रिकॉर्ड के करीब आ गए थे, जिन्होंने एक सीजन में 890 रन बना दिए थे.

क्रिस गेल. - Photo Gallery
4/7

सबसे तेज शतक

आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. क्रिस गेल ने 2013 में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक लगा दिया था. आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों पर यह कारनामा किया है.

प्रफुल्ल हिंगे. - Photo Gallery
5/7

डेब्यू के पहले ओवर में 3 विकेट

IPL के 19 सीजन में अभी तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाद ने डेब्यू के पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए हों. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाद प्रफुल्ल हिंगे ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह कारनामा किया है.

वैभव सूर्यवंशी. - Photo Gallery
6/7

सबसे युवा शतकवीर

आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सिर्फ 14 साल की उम्र में शतक लगाने का कारनामा किया है. IPL 2025 में सूर्यवंशी ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था.

अल्जारी जोसेफ. - Photo Gallery
7/7

डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड तोड़ना भी काफी मुश्किल है. साल 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करते हुए अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे. यह रिकॉर्ड तोड़ पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि अभी तक आईपीएल में सिर्फ 3 ही खिलाड़ी एक मैच में 6 विकेट ले पाए हैं.