• Home>
  • Gallery»
  • ऋषभ पंत कप्तान, बुमराह-हार्दिक भी शामिल… ऐसी दिख रही IPL 2026 की फ्लॉप प्लेइंग XI

ऋषभ पंत कप्तान, बुमराह-हार्दिक भी शामिल… ऐसी दिख रही IPL 2026 की फ्लॉप प्लेइंग XI

IPL 2026 Flop Playing XI: आईपीएल 2026 में कई मायनों में खास रहा. इस सीजन बहुत से स्टार खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए, जबकि कुछ खिलाड़ी अपने विवादों से चर्चा में रहे. इस आईपीएल सीजन में कई खिलाड़ी अपने प्राइस टैग के दबाव के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऐसे में आज हम आपके लिए आईपीएल 2026 की फ्लॉप प्लेइंग-11 लेकर आए हैं. इसमें वे सभी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया. देखें फ्लॉप प्लेइंग-11…


By: Ankush Upadhayay | Published: June 2, 2026 5:09:23 PM IST

ऋतुराज गायकवाड़. - Photo Gallery
1/11

ऋतुराज गायकवाड़

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. गायकवाड़ ने IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 पारियों में 123 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 337 रन बनाए. इसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा उनकी कप्तानी में भी कई खामियां रहीं.

जैकब बेथल. - Photo Gallery
2/11

जैकब बेथल

RCB के स्टार बल्लेबाज जेकब बेथल ने आईपीएल 2026 में 7 मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए. उनका औसत 13.71 का रहा, जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर 27 ही रहा. 22 साल के इंग्लिश खिलाड़ी बेथल को फिल साल्ट की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला था.

ऋषभ पंत. - Photo Gallery
3/11

ऋषभ पंत

LSG के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL 2026 के फ्लॉप प्लेइंग-11 के कप्तान हैं. पंत ने इस सीजन 14 पारियों में 138.05 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए. पूरे टूर्नामेंट में पंत की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए.

सूर्यकुमार यादव. - Photo Gallery
4/11

सूर्यकुमार यादव

MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया. सूर्या के बल्ले से 13 पारियों में सिर्फ 270 रन आए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी कम रहा.

हार्दिक पांड्या. - Photo Gallery
5/11

हार्दिक पांड्या

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2026 एक भुला देने वाला सीजन रहा. इस सीजन हार्दिक पांड्या के बल्ले से 10 पारियों में 138.25 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 206 रन आए. वहीं, गेंद से हार्दिक पांड्या 9 पारियों में सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए, जबकि इकॉनमी 11.42 की रही.

जितेश शर्मा. - Photo Gallery
6/11

जितेश शर्मा

RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा. जितेश शर्मा ने 12 पारियों में 122.10 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 116 रन ही बनाए.

रोमारियो शेपर्ड. - Photo Gallery
7/11

रोमारियो शेपर्ड

RCB के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेपर्ड भी इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप दिखाई दिए. रोमारियो ने 7 पारियों में 20.75 की औसत से सिर्फ 83 रन ही बनाए. वहीं, गेंद से रोमारियो ने 13 पारियों में 11.92 की इकॉनमी से रन खर्च करके सिर्फ 7 विकेट लिए.

अक्षर पटेल. - Photo Gallery
8/11

अक्षर पटेल

DC के कप्तान अक्षर पटेल ने IPL 2026 में 11 पारियों में 11.92 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 173 रन ही बनाए. वहीं, गेंद से अक्षर पटेल ने 13 पारियों में 11 विकेट चटकाए.

दिग्वेश राठी. - Photo Gallery
9/11

दिग्वेश राठी

LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी भी IPL 2026 में फ्लॉप साबित हुए. राठी ने 10 मैचों में सिर्फ 10.17 की इकॉनमी से रन खर्च किए, जबकि सिर्फ 5 ही विकेट ले पाए.

जसप्रीत बुमराह. - Photo Gallery
10/11

जसप्रीत बुमराह

MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. इस सीजन बुमराह ने 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट चटकाए, जबकि 8.36 की इकॉनमी से रन खर्च किए.

टी नटराजन. - Photo Gallery
11/11

टी नटराजन

DC के तेज गेंदबाज टी नटराजन का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा. नटराजन ने 10 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 11.18 की इकॉनमी से रन खर्च किए.