Indian Cricketers Girlfriends: बला की खूबसूरत थी वो हसीनाएं, जिनके साथ जुड़ा था कोहली-रोहित का नाम; देखें इन भारतीय क्रिकेटर्स की भी महबूबा
Indian Cricketers Rumoured Girlfriends: भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी पिच के अलावा निजी जीवन के लिए भी चर्चाओं में रहे हैं. इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों का नाम है जिसके बिना टीम इंडिया अधूरी है. बता दें कि टीम के कई क्रिकेटर अपनी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. आइए, आपको कुछ भारतीय क्रिकेटरों और उनकी कथित गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक का नाम भी शामिल है.
रोहित शर्मा- सोफिया हयात
अफवाह ये भी उड़ी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, ब्रिटिश मॉडल से एक्ट्रेस बनीं सोफिया हयात के साथ रिलेशनशिप में थे. खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात लंदन के एक क्लब में हुई थी और उनके बीच दोस्ती हो गई थी. हालांकि, न तो रोहित और न ही सोफिया ने कभी इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की. रोहित ने दिसंबर 2015 में शादी की और अब वे दो बच्चों के पिता हैं.
विराट कोहली-इज़ेबेल लीटे
ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, ब्राज़ीलियाई मॉडल इज़ेबेल लीटे के साथ रिलेशनशिप में थे. खबरों के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. हालांकि, न तो इज़ेबेल और न ही विराट ने कभी इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा. विराट ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की और अब वे दो बच्चों के पिता हैं.
एमएस धोनी- दीपिका पादुकोण
भारत को तीन ICC खिताब जिताने वाले इकलौते कप्तान धोनी का नाम भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया था. दोनों ने एक बार फैशन शो में साथ रैंप वॉक भी किया था. हालांकि, न तो एमएस धोनी और न ही दीपिका पादुकोण ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि की.
हार्दिक पांड्या-जैस्मीन वालिया
हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी, लेकिन पिछले साल दोनों अलग हो गए. हार्दिक पांड्या की मौजूदा कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया हैं. जैस्मीन एक ब्रिटिश सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उन्हें 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई स्टेडियम में देखा गया था. मैच के दौरान उन्हें स्टैंड्स से फ्लाइंग किस देते हुए देखा गया था. एक समय ऑलराउंडर हार्दिक का नाम मशहूर मॉडल ईशा गुप्ता के साथ भी जोड़ा गया था.
मोहम्मद सिराज-माहिरा शर्मा
कहा जाता है कि माहिरा शर्मा मोहम्मद सिराज की गर्लफ्रेंड हैं. माहिरा एक जानी-मानी भारतीय टेलीविज़न एक्ट्रेस हैं.
ऋषभ पंत- ईशा नेगी
कहा जाता है कि ईशा नेगी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड हैं. पंत और ईशा अक्सर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं; पंत ने ईशा के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं.