• Home>
  • Gallery»
  • वो 5 क्रिकेटर, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका, लेकिन डेब्यू का सपना रहा अधूरा, बिना खेले लेना पड़ा संन्यास

वो 5 क्रिकेटर, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका, लेकिन डेब्यू का सपना रहा अधूरा, बिना खेले लेना पड़ा संन्यास

India 5 Unlucky Players: भारतीय घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अक्सर भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का सपना देखते हैं. इनमें से कई खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह भी बना लेते हैं, लेकिन सभी डेब्यू नहीं कर पाते हैं. कुछ खिलाड़ियों को टीम में रहने के बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना अधूरा रह गया. बाद में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. आज हम आपको ऐसे ही 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. जानें कौन हैं वो खिलाड़ी…


By: Ankush Upadhayay | Published: August 10, 2026 4:57:28 PM IST

गुजरात के पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पंचाल. - Photo Gallery
1/5

प्रियांक पंचाल

भारत के 36 साल के क्रिकेटर प्रियांक पंचाल को बिना डेब्यू किए ही रिटायरमेंट लेना पड़ा. वह घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते थे. साथ ही वह इंडिया-ए की कप्तानी भी कर चुके थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रियांक पंचाल ने 3 तिहरे शतक समेत 29 शतक लगाए, जिसके बाद उन्हें साल 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया. हालांकि पूरे दौर पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. आखिरकार उन्होंने बिना इंटरनेशनल डेब्यू किए ही संन्यास ले लिया.

बंगाल के पूर्व क्रिकेटर राणादेब बोस. - Photo Gallery
2/5

राणादेब बोस

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज राणादेब बोस भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले राणादेब बोस ने 2006-07 रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 57 विकेट चटकाए थे. इसके बाद उन्हें साल 2007 में इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया था. इंग्लैंड में वॉर्म-अप मैच में राणादेब ने 5 विकेट हॉल भी लिया, लेकिन फिर भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.

पूर्व तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे. - Photo Gallery
3/5

ईश्वर पांडे

मध्य प्रदेश के रहने वाले पूर्व पेसर ईश्वर पांडे भी भारत के लिए कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए. उन्होंने 2012-13 रणजी सीजन सबसे ज्यादा 48 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद उन्हें साल 2014 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम में जगह दी गई थी. हालांकि उन्हें किसी फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. आखिरकार साल 2022 में ईश्वर पांडे ने संन्यास ले लिया.

पूर्व तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन. - Photo Gallery
4/5

सुनील वाल्सन

इस लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन सुनील वाल्सन भी शामिल हैं. उन्होंने भारतीय टीम के साथ साल 1983 में विश्व कप का खिताब जीता था. वह उस चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और रेलवे के लिए खेलते थे.

पूर्व बल्लेबाज कॉनर विलियम्स. - Photo Gallery
5/5

कॉनर विलियम्स

बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज कॉनर विलियम्स भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. वह साल 2001 में भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौर पर गए थे. उन्होंने सेंचुरियन पार्क में टेस्ट मैच में खेलने का मौका भी मिला, लेकिन किस्मत ने धोखा दे दिया. दरअसल, वीरेंद्र सहवाग के सस्पेंशन पर भारत के विरोध की वजह से इस मैच को अनऑफिशियल घोषित कर दिया गया. इसकी वजह से कॉनर विलियम्स इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए.