• Home>
  • Gallery»
  • 5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा

अमेजन प्राइम के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ (The Traitors Season 2) को लेकर भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. शो के प्रोमो में उनके धांसू अंदाज और रियलिटी टीवी डेब्यू ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. क्रिकेट जगत में यह पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर की बहन अपने स्टाइल और काम से इतनी लाइमलाइट बटोर रही हों.

ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के 5 ऐसे स्टार क्रिकेटरों की बहनों के बारे में, जो न सिर्फ खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं, बल्कि अपने-अपने प्रोफेशन में भी जमकर नाम और सुर्खियां बटोर रही हैं. 

By: Shivani Singh | Published: July 31, 2026 5:33:13 PM IST

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
1/5

शुभमन गिल और शहनील गिल

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल अपने शानदार लाइफस्टाइल और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. शुभमन और शहनील का बॉन्ड भाई-बहन से ज्यादा पक्के दोस्तों जैसा है. दोनों अक्सर साथ में विदेश घूमते हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हैं. फिलहाल अमेजन प्राइम के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर शहनील गिल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं.

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
2/5

दीपक चाहर और मालती चाहर

दीपक चाहर की बड़ी बहन मालती चाहर एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. IPL के दौरान स्टेडियम में अपनी प्रेजेंस की वजह से वह रातों-रात इंटरनेट पर 'मिस्ट्री गर्ल' के नाम से छा गई थीं. मालती कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं. दीपक और मालती का रिश्ता बहुत ही नटखट और प्यार भरा है. वे आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं.

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
3/5

श्रेयस अय्यर और श्रेष्ठ अय्यर

इस लिस्ट में पहला नाम स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का है. उनकी बहन श्रेष्ठ अय्यर पेशे से एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है और उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. दोनों भाई-बहन का रिश्ता बेहद मस्ती भरा और दोस्ताना है. वे अक्सर एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स बनाते रहते हैं.

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
4/5

अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर

दूसरी मशहूर जोड़ी अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर की है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, अपने ग्लैमरस स्टाइल और ब्यूटी के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती हैं. अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ उनका रिश्ता बहुत ही प्यारा, केयरिंग और स्पेशल है.

5 Indian Cricketers Sister: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये 5 क्रिकेटर्स की बहनें, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
5/5

अभिषेक शर्मा और कोमल शर्मा

अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीतने वाले अभिषेक शर्मा का अपनी बहन कोमल शर्मा के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है. कोमल पेशे से एक डॉक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं. IPL के मैचों के दौरान कोमल अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनकर स्टेडियम में अपने भाई का हौसला बढ़ाती नज़र आती हैं.