मानसून का कहर: कहीं गिरा पहाड़ तो कहीं गिर गई दीवार, कश्मीर से मुंबई तक आसमान से बरस रही तबाही, दिल दहला देगा खौफनाक मंजर
मानसून की दस्तक के साथ ही हर जगह बारिश की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर मायानगरी मुंबई तक सब जगह बारिश ने हर जगह तबाही मचाई हुई है. आये दिन बारिश की वजह से कहीं न कहीं कोई न कोई हादसा हो रहा है. यहां ऐसे ही कुछ हादसों के बारे में बताया गे है जो बीते दिनों देशभर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की वजह से हुई.
जम्मू-कश्मीर में फटा बादल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ओर जहां लगातार बारिश ने जन-जीवन प्रभावित किया, वहीं दूसरी ओर बादल फटने की घटना तबाही लेकर आई. बादल फटने की वजह से पहाड़ दरक गया जिससे सड़कों पर मलबा जम गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. भारी बारिश से बाजार, घर और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा.
गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी
गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया. सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ और आस-पास के इलाकों में पानी भर गया.
नोएडा में भी हाल बेहाल
दिल्ली NCR के नोएडा में लगातार हो रही बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कत होने लगी और सड़कों पर जाम लग गया.
जबलपुर में गिरी दीवार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश की वजह से एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही वहां पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में कई लोग फंस गए जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
पुणे में रेड अलर्ट
भारी बारिश को देखते हुए पुणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मुंबई में भी लोगों की हालत भारी बारिश से खराब है. वहां बारिश की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं.