• Home>
  • Gallery»
  • सिर्फ स्पिनर ही नहीं, ये 5 श्रीलंकाई खिलाड़ी बनेंगे भारत के लिए खतरा, टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं खेल!

सिर्फ स्पिनर ही नहीं, ये 5 श्रीलंकाई खिलाड़ी बनेंगे भारत के लिए खतरा, टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं खेल!

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से काफी अहम है. गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि यह टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है. श्रीलंका की टीम में कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. जानें कौन हैं वो खिलाड़ी…


By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 5:32:14 PM IST

श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या. - Photo Gallery
1/5

प्रभात जयसूर्या

भारत के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ा खतरा श्रीलंका के स्पिन स्टार प्रभात जयसूर्या होने वाले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 125 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 12 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं, जबकि 2 मैच में 10 विकेट चटकाए हैं. श्रीलंका में उन्होंने सिर्फ 14 मैचों में ही 96 विकेट हासिल किए हैं.

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल. - Photo Gallery
2/5

दिनेश चांदीमल

श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल अपने बल्ले से टीम इंडिया के काफी परेशान कर सकते हैं. उन्होंने 92 टेस्ट मैचों में 43.53 की औसत से 6,530 रन बनाए हैं. इसमें 16 शतक शामिल हैं. वहीं, भारत के खिलाफ दिनेश चांदीमल का औसत 50 का है.

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पथुम निसंका. - Photo Gallery
3/5

पथुम निसंका

श्रीलंका के सलामी युवा बल्लेबाज पथुम निसंका भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने 19 मैचों में 42.25 की औसत से 1,310 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक आए हैं. पथुम निसंका श्रीलंका के नए सुपरस्टार बल्लेबाज हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह खुद को आसानी से किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं.

श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस. - Photo Gallery
4/5

कामिंदु मेंडिस

श्रीलंका के 27 वर्षीय बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस भी पिछले कुछ समय में अपनी टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं. उन्होंने 16 टेस्ट में वह 58 की औसत से 1,453 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक हैं और 6 अर्धशतक शामिल हैं. श्रीलंका के मैदानों पर उनका औसत बढ़कर 64 का हो जाता है.

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा. - Photo Gallery
5/5

धनंजय डी सिल्वा

इस लिस्ट में श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा का भी नाम शामिल है. उन्होंने टेस्ट में 67 मैचों में 4,320 रन बनाए हैं. इसमें 13 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. घरेलू मैदान पर धनंजय डी सिल्वा का अनुभव उनकी टीम के लिए काफी काम आएगा, जो भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.