• Home>
  • Gallery»
  • IND vs SL: टीम इंडिया जीत के करीब, फॉलोऑन के बाद भी श्रीलंका ने नहीं मानी हार, चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

IND vs SL: टीम इंडिया जीत के करीब, फॉलोऑन के बाद भी श्रीलंका ने नहीं मानी हार, चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

IND vs SL 2nd Test Day 4 Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने इस मुकाबले में पकड़ काफी मजबूत कर ली है और जीत के करीब पहुंच गई है. फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका चौथे दिन तक 6 विकेट खोकर भारत पर सिर्फ 16 रनों की बढ़त बना पाई है. पहली पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी करने के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका ने कुछ खास कमाल नहीं किया है. फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने सिर्फ 229 रन बनाए, जबकि 6 अहम विकेट गंवा दिए. अब 27 अगस्त को कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन का खेल होगा, जिसमें भारतीय टीम जल्दी ही श्रीलंका को ऑल आउट करके छोटे से टारगेट को हासिल कर मैच जीतना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच ड्रॉ करने की कोशिश करेगी. जानें मैच के चौथे दिन क्या-क्या हुआ…


By: Ankush Upadhayay | Published: August 26, 2026 5:31:37 PM IST

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन. - Photo Gallery
1/5

भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन

भारत ने मैच के शुरुआती 3 दिनों में ही श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया था. चौथे दिन खेल शुरू होने पर श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 39 रनों की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 2 विकेट बाकी थे. टीम इंडिया के स्पिनर सारांश जैन ने कुछ ही ओवरों में श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों को आउट कर फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया. श्रीलंका पहली पारी में 213 रनों से पीछे रह गई, जिसके बाद भारत ने फॉलोऑन दे दिया.

सोनल दिनुषा का शतक. - Photo Gallery
2/5

सोनल दिनुषा का शतक

मैच के चौथे दिन भले ही श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई, लेकिन सोनल दिनुषा ने अकेले लड़ाई लड़ी. उन्होंने 103 रनों की शानदार पारी खेली. मैच के चौथे दिन सोनल ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन फिर जल्दी ही आउट हो गए.

श्रीलंका ने दूसरी पारी में की वापसी. - Photo Gallery
3/5

श्रीलंका का फाइटबैक

श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए सिर्फ 5 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा संभाला. उन्होंने पहले कामिल मिशारा (32) के साथ 58 रनों की साझेदारी की. फिर कामिंदु मेंडिस (55) के साथ 115 रनों की पार्टनरशिप की. आखिर में सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर आउट हुए.

भारतीय टीम की खतरनाक गेंदबाजी. - Photo Gallery
4/5

टीम इंडिया की कसी हुई गेंदबाजी

भारतीय टीम ने फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की. भारत की ओर से मानव सुथार ने 2 बड़े विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन ने 1-1 विकेट लिए.

भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो टेस्ट. - Photo Gallery
5/5

मैच का क्या हाल?

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने अभी टीम इंडिया पर 16 रनों की बढ़त बना ली है. फिलहाल सोनल दिनुषा (7) और केशरा नुवान्था (3) क्रीज पर मौजूद हैं. चौथे दिन के आखिरी सेशन में बारिश की वजह से खेल जल्दी खत्म कर दिया.