IND vs ENG: 1-2 नहीं, बल्कि 6 गलतियों ने भारत को किया शर्मसार, जानिए कहां-कहां हुई चूक?
IND vs ENG 3rd T20I: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह भारत की टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे बड़ी हार है. इतना ही नहीं, इस मुकाबले में भारतीय टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जो भारत का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार के कई बड़े कारण रहे. जानें 6 बड़ी वजहें…
खराब बल्लेबाजी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से भारतीय टीम की बल्लेबाजी में पहले जैसी धार नहीं दिखाई दी है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत ने अभी तक एक भी बार 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भी भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (10) और वैभव सूर्यवंशी (13) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन (13) और कप्तान श्रेयस अय्यर (5) भी पवेलियन लौट गए.
डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में खराब गेंदबाजी की. इसके चलते इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी 4 ओवर में 49 रन बटोर लिए, जबकि पावरप्ले में भी सिर्फ 49 रन ही बनाए थे.
खराब फील्डिंग
इस मुकाबले में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही. भारत के फील्डर्स ने कई आसान कैच छोड़े और आसानी से रन भी लेने दिया. इसका पूरा फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उठाया. इसके चलते ही इंग्लैंड ने 200 का स्कोर पार किया.
दाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी
भारत की मौजूदा टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है. टॉप-7 के सभी बल्लेबाजों में सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज लेफ्टी हैं. ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाजों को गेंदबाजी में ज्यादा परेशानी नहीं होती है. वहीं, अगर लेफ्टी-राइटी का कॉम्बिनेशन होता है, तो गेंदबाजों को थोड़ी समस्या होती है.
अनुभव की कमी
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों में अनुभव की भी साफ कमी दिखाई है. एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने जिम्मेदारी लेकर टिककर नहीं खेला. इसके चलते भारतीय टीम सिर्फ 76 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
प्लानिंग में कमी
इस मुकाबले में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम बिना किसी मजबूत प्लानिंग के मैदान पर उतरी है. वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पूरी प्लानिंग के साथ आई थी. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पिच की पूरा फायदा उठाया और भारतीय बल्लेबाजी को धाराशायी कर दिया.