• Home>
  • Gallery»
  • Today Weather 31 August 2026:  19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानिये दिल्ली से लेकर कश्मीर तक का हाल

Today Weather 31 August 2026:  19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानिये दिल्ली से लेकर कश्मीर तक का हाल

Today Weather 31 August 2026:  दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 (Southwest Monsoon 2026) के एक्टिव होने से बारिश का दायरा एक बार फिर बढ़ा है. इसको देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से देश के कई राज्यों में एक नया अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत IMD की ओर से सोमवार (31 अगस्त, 2026) को दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और बिहार समेत देश के  19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है. बारिश के दौरान कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

कहां-कहां होगी बारिश

सोमवार (31 अगस्त, 2026) को  पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड,  महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. 


By: JP Yadav | Published: August 31, 2026 8:55:06 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

up weather - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा,मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयोगराज, बदायूं, सोनभद्र, और बिजनौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को बारिश-तूफान का अलर्ट है. बिहार के मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को तेज बारिश-आंधी की आशंका है. चतरा, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पलामू, गुमला, दुमका, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी है. अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. राजधानी शिमला, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में सोमवार (31 अगस्त, 2026) बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. राजस्थान के पाली, राजसमंद, बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, बालोतरा और डीग में उमस वाली गर्मी पड़ेगी.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब-हरियाणा में सोमवार (31 अगस्त, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा हरियाणा के जिलों में बारिश होगी.