• Home>
  • Gallery»
  • Today Weather 3 September 2026: दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather 3 September 2026: दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather 3 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 के असर से लगातार बारिश जारी है. उत्तर भारत में खासतौर से बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने गुरुवार (3 सितंबर, 2026) के लिए नया अलर्ट जारी कर दिया है. कई जगहों पर बारिश के साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है.

कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के अलर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर,  दिल्ली-एनसीआर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,असम और केरल में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को बारिश का अलर्ट जारी है. 


By: JP Yadav | Published: September 3, 2026 8:44:28 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/6

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD गुरुवार को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर में 40 की स्पीड से हवा चलने की भी संभावना है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/6

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को आंधी-तूफान की चेतावनी है. हमीरपुर और सुल्तानपुर के अलावा अयोध्या, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, मेरठ, मोरादाबाद, हरदोई, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, इटावा और उन्नाव में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/6

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी है. बेगूसराय, खगड़िया,गोपालगंज, गया, बक्सर, सुपौल, लखीसराय, जहानाबाद, रोहतास, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, किशनगंज और मधुबनी में भीषण बारिश की चेतावनी है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/6

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में गुरुवार (3 सितंबर 2026) को राजधानी रांची, देवघर, जमशेदपुर और रामगढ़ सहित लगभग 18 जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Today Weather 3 September 2026: दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जानकर ही निकलें घर से - Photo Gallery
5/6

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को तूफानी बारिश की चेतावनी है. राज्य के चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/6

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पहाड़ी राज्य में कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है.