• Home>
  • Gallery»
  • Today Weather 29 August 2026: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम; जानें यहां

Today Weather 29 August 2026: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम; जानें यहां

Today Weather 29 August 2026: दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 सक्रिय है, जिसके चलते कई राज्यों भारी बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में सामान्य. इस बीच भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (29 अगस्त,2026) देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. 

देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

IMD के मुताबिक, शनिवार को देश के 21 राज्यों (महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 


By: JP Yadav | Last Updated: August 29, 2026 9:34:22 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-NCR में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को बारिश-तूफान का अलर्ट है. मऊ, गोरखपुर, देवरिया, मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, गोंडा, बलिया, सोनभद्र, महाराजगंज, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बांदा और झांसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को तेज बारिश और तूफान की चेतावनी है. मधुबनी, पू्र्णिया,सिवान, पटना, गया, जहानाबाद, सारण, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज, बांका, कैमूर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी है. रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को बारिश-तूफान का अलर्ट है. राज्य के बिलासपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और सोलन में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में शनिवार (29 अगस्त) को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. राजधानी जयपुर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली और जोधपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब-हरियाणा में शनिवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब के बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.