Today Weather 28 August 2026: UP-बिहार समेत 22 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, किन जगहों के लिए जारी हुआ अलर्ट; जानें यहां
Today Weather 28 August 2026: बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के लोगों को राहत मिली हुई है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 (Southwest Monsoon 2026) के एक्टिव होने से कई राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों के लिए भारा बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कुछ जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.
किन 22 राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 22 राज्यों ( जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु,यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, तेलंगाना, असम और सिक्किम) में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. शाम तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
यूपी शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है. महामाया नगर, उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को बारिश-तूफान की चेतावनी है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को तेज बारिश-आंधी का अलर्ट है. देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी है. चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और जैसलमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में कपूरथला, अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और रूपनगर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है.