Today Weather 2 September 2026: कई जगहों पर होगी ओलों की बारिश, कहां-कहां नदियों ने बरपाया कहर; IMD का अलर्ट जानकर ही निकलें घर से
Today Weather 2 September 2026: देश के कई राज्यों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने से तेज बारिश हो रही है.लगातार बारिश के चलते उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में नदियों के जलस्तर इजाफा हो सकता है. पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुरा हाल है. यहां पर भूस्खलन के चलते कई सड़कों पर आवागमन बाधित है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, बुधवार (2 सितंबर, 2026) को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड के चलते लोगों को सतर्क किया गया है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.
21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
IMD के मुताबिक, बुधवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. दिल्ली में बुधवार की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मोरा गौतमबुद्ध नगर सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, गोरखपुर और कुशीनगर शामिल हैं.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को बारिश-तूफान की संभावना बन रही है. बिहार के मधेपुरा, सिवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया,भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर दरभंगा, मधुनबी, सुपौल, सहरसा, बांका, मुंगेर और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को भारी बारिश की चेतावनी है. खासतौर से राज्य की राजधानी रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका हजारीबाग, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को ऋषिकेश, पिथौरागढ़, नैनीताल,उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है. राज्य के चंबा, किन्नौर,कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को भारी बारिश का अलर्ट है. राजस्थान के अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, बारां और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में बुधवार (2 सितंबर, 2026) को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी है. पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा हरियाणा के भी कई जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.