• Home>
  • Gallery»
  • Today Weather 1 September 2026:  20 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली में कब तक होगी आफत की बरसात

Today Weather 1 September 2026:  20 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली में कब तक होगी आफत की बरसात

Today Weather 1 September 2026: दिल्ली समेत कुछ राज्यों को छोड़ दें तो पूरे उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में बारिश का पानी लोगों की जिंदगी में परेशान बनने लगा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज हवा  सकता है. 

कहां-कहां होगी बारिश

IMD के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय समेत देश के 20 राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में वज्रपात हो सकता है जबकि बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं.


By: JP Yadav | Last Updated: September 1, 2026 8:46:52 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-NCR में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी के चलते 3 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर के अलावा बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, बांदा में बारिश का अलर्ट है, इसके अलावा,कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ती, आजमगढ़, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, संतकबीरनगर, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़ और हमीरपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बारिश-तूफान की चेतावनी है. मंगलवार को राजधानी पटना, गया, जहानाबाद, सारण, सिवान, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, गोपालगंज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand weather - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को तेज बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है. राज्य के चतरा, देवघर, बोकारो, सरायकेला, पलामू, गुमला, धनबाद, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, हजारीबाग और दुमका में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी का अलर्ट है. उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी है. राजस्थान के कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में में मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है. हरियाणा के दिल्ली से सटे जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है. वहीं, पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.