Bike Engine Tips: तेज गर्मी में आपकी बाइक का भी इंजन होता है हीट? जानें बचाव के कुछ आसान तरीके
Bike Engine Tips: गर्मियों के मौसम में सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि गाड़ियों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है. खासतौर पर बाइक का इंजन लगातार चलने, ट्रैफिक में बार-बार रुकने और तेज धूप में लंबी दूरी तय करने के चलते इंजन कई बार ज्यादा गर्म हो जाता है.
ट्रैफिक में इंजन बंद रखें
अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो ट्रैफिक के दौरान भी इंजन को चालू रखते हैं तो ऐसा करने से बचना चाहिए. लंबे ट्रैफिक सिग्नल पर जरूरत हो तो इंजन बंद कर देना चाहिए. इससे फ्यूल की बचत भी होती है और इंजन पर अतिरिक्त गर्मी का दबाव भी कम पड़ता है, जिससे इंजन बेहतर रहता है.
इंजन को ठंडा रखना जरूरी
अगर आप बाइक के इंजन को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं और ओवरहीटिंग से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में बाइक में कूलेंट के लेवल को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए साथ ही साथ इंजन को समय.-समय पर आराम दें ताकि वह ठंडा हो सके.
ज्यादा एक्सीलरेशन से बचें
बाइक के इंजन को स्वस्थ रखने और उसे ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको बाइक को तरीके से चलानी चाहिए, इसके लिए आपको बार-बार एक्सेलेरेशन देने से बचना चाहिए साथ ही साथ हाई आरपीएम पर लंबे समय तक बाइक को न चलाएं. इससे बाइक ओवरहीट कर सकती है.
एयर फिल्टर रखें साफ
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक ओवरहीटिंग से बची रहे तो ऐसे में आपको एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. गंदा एयर फिल्टर इंजन तक पर्याप्त हवा नहीं पहुंचने देता. समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई या जरूरत पड़ने पर उसे बदल देना चाहिए.
इंजन से आने वाली आवाज पर दें ध्यान
अगर आपकी बाइक से बार-बार असमान्य आवाज आती है तो ऐसे में बाइक को चेक करें इसे नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपको पावर की कमी महसूस हो रही है या फिर जलने जैसी गंध भी आ रही है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.