• Home>
  • Gallery»
  • Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री

Deleted Notifications: स्मार्टफोन में दिनभर WhatsApp, SMS, बैंकिंग ऐप के साथ ही साथ सोशल मीडिया के तमाम नोटिफिकेशन आते रहते हैं. कई बार इतनी सारी नोटिफिकेशन जमा हो जाती हैं कि उन्हें साफ करते समय हम किसी जरूरी अलर्ट को भी गलती से स्वाइप करके हटा देते हैं. बाद में याद आता है कि उसमें आखिर लिखा क्या था या किस ऐप से वह नोटिफिकेशन आया था. 

By: Kunal Mishra | Published: August 30, 2026 9:47:15 PM IST

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री - Photo Gallery
1/5

क्या है Notification History?

Notification History Android का एक ऐसा फीचर है, जो आपके फोन पर आने वाली नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखने में मदद करता है. अगर कोई नोटिफिकेशन स्क्रीन से गलती से हट जाता है, तो इस फीचर की मदद से उसे दोबारा देखने का ऑप्शन मिल सकता है.

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री - Photo Gallery
2/5

नोटिफिकेशन हिस्ट्री कैसे ON करें?

ज्यादातर नए Android फोन में इसका ऑप्शन Settings के अंदर मिलता है. हालांकि अलग-अलग कंपनियों के फोन में इसका रास्ता अलग हो सकता है. ऐसे में आप सेटिंग में जाकर Notifications वाले ऑप्शन में जाएं और नोटिफिकेशन हिस्ट्री देखें. अब इस फीचर को ऑन कर दें ताकि आगे भी यह आपको मिल जाए.

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री - Photo Gallery
3/5

गलती से Delete हुए Notification को कैसे देखें?

अगर आपके फोन में Notification History पहले से चालू है, तो हटाए गए नोटिफिकेशन को देखने के लिए सामान्य तौर पर यह तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन हिस्ट्री में जाकर इसे चेक कर लेना है.

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री - Photo Gallery
4/5

क्या कोई अलग App डाउनलोड करें?

अगर आप डिलीटेड नोटिफिकेशन को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले आपको कोई भी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं होगी. आप फोन की सेटिंग्स में जाकर आसानी से इसे चेक कर सकते हैं.

Deleted Notifications: फोन में आया जरूरी मैसेज गलती से हटा दिया? इस आसान तरीके से दोबारा देख सकेंगे पूरी नोटिफिकेशन हिस्ट्री - Photo Gallery
5/5

जरूरी नोटिफिकेशन देखें

अगर आप नोटिफिकेशन देखनी है तो ऐसे में फोन की नोटिफिकेशन की सेटिंग को ऑन रखना चाहिए ताकि कोई भी जरूरी नोटिफिकेशन आपसे छूट न सके और आपका किसी तरह का भी कोई नुकसान न हो.