Airplane Mode ON करते ही फोन में क्या-क्या हो जाता है बंद? सिर्फ कॉल और इंटरनेट नहीं, इन फीचर्स पर भी पड़ता है असर
Airplane Mode: स्मार्टफोन में मौजूद Airplane Mode को ज्यादातर लोग केवल उस समय याद करते हैं जब उन्हें फ्लाइट में सफर करना होता है. हालांकि, कई बार फोन को स्विच ऑफ न करके भी लोग फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं. फोन में यह ऑप्शन दिखाई देते ही कई लोगों के मन में यही बात आती है कि इसे ऑन करने से बस कॉल और मोबाइल इंटरनेट बंद हो जाएगा.
मोबाइल नेटवर्क जाता है बंद
Airplane Mode ऑन करने पर सबसे पहले फोन का नेटवर्क या फिर कनेक्शन प्रभावित होता है. इसका मतलब है कि फोन सामान्य तरीके से मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं रहता है.इस दौरान आप स्मार्टफोन पर इंटरनेट की सेवाएं नहीं ले सकते हैं. हालांकि, Airplane Mode बंद करने के बाद फोन दोबारा से पहले की तरह नेटवर्क में आ जाता है.
कॉलिंग हो जाती है प्रभावित
जब मोबाइल नेटवर्क बंद होता है तो सामान्य कॉलिंग भी प्रभावित होती है. यानी Airplane Mode ऑन रहने के दौरान आपको सामान्य मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल नहीं आएंगी और आप सामान्य कॉल भी नहीं कर पाएंगे. हालांकि, Wi-Fi दोबारा चालू करने के बाद इंटरनेट के जरिए आप व्हाट्सएप कॉल कर सकेंगे.
SMS पर भी पड़ता है असर
अगर आप स्मार्टफोन को एरोप्लेन मोड पर डाल देते हैं तो ऐसे में आप किसी के पास SMS भी नहीं कर पाएंगे. SMS के लिए नेटवर्क की जरूरत होती है. इसलिए Airplane Mode ऑन रहने के दौरान सामान्य SMS भेजने या प्राप्त करने में समस्या आएगी. अगर कोई जरूरी OTP या SMS आने वाला है तो आपको फोन को इस मोड पर नहीं डालना चाहिए.
मोबाइल डेटा बंद हो जाता है
Airplane Mode का एक बड़ा असर Mobile Data पर पड़ता है. अगर आप 4G या 5G मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस मोड को ऑन करते ही डेटा कनेक्शन बंद हो जाता है. इसलिए Instagram, YouTube, Google Search या किसी अन्य ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल मोबाइल डेटा से नहीं किया जा सकेगा.
Bluetooth पर भी असर पड़ सकता है
Airplane Mode के साथ ब्लूटूथ भी प्रभावित हो सकता है. कई फोन में ब्लूटूथ शुरुआत में बंद हो जाता है, लेकिन इसे दोबारा चालू किया जा सकता है. ब्लूटूथ को वापस ऑन करने के बाद Wireless Earbuds, Headphones, Speakers या दूसरे ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल हो सकता है.