• Home>
  • Gallery»
  • अजय देवगन नहीं, इस अभिनेता को मिलते हैं होस्टिंग के 250 करोड़ रुपये, जानिए भारत के 5 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टीवी होस्ट

अजय देवगन नहीं, इस अभिनेता को मिलते हैं होस्टिंग के 250 करोड़ रुपये, जानिए भारत के 5 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टीवी होस्ट

Highest Paid Host Actors of India: हाल ही में खुलासा हुआ है कि अभिनेता अजय देवगन को ‘क्राइम पेट्रोल’ के आगामी सीजन की होस्टिंग के कुल 90 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है. लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन से भी ज्यादा पैसा कमाने वाले होस्ट भारत में मौजूद हैं. इस कड़ी में सलमान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स शामिल हैं. जानिए उन्हें कितने मिले होस्टिंग करने के. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 2, 2026 2:33:23 PM IST

ajay devgn - Photo Gallery
1/5

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन इस बार क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 15 एपिसोड के लिए 90 करोड़ रुपये मिलेंगे.

salman khan - Photo Gallery
2/5

सलमान खान

सलमान खान भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी होस्ट में शामिल हैं. अभिनेता बिग बॉस रियलिटी शो की होस्टिंग करते हैं. उन्हें ‘वीकेंड का वार’ के हर एपिसोड के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को पूरे शो के लिए करीब 150 से 250 करोड़ रुपये मिलते हैं.

amitabh bachchan - Photo Gallery
3/5

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन कई वर्षों से कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिष्ठित होस्ट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. कई सीज़न बीत जाने के बावजूद, उनका आकर्षण आज भी हर पीढ़ी के दर्शकों को अपनी ओर खींचता है.

rohit shetty - Photo Gallery
4/5

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शो के एक सीजन के लिए करीब 12 से 14 करोड़ रुपये फीस मिलती है.

karan johar - Photo Gallery
5/5

करण जौहर

'कॉफी विद करण' शो के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए करण जौहर करीब 1 से 2 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, एक पूरे सीजन में लगभग 20-22 एपिसोड होते हैं, जिसके लिए उनकी कुल फीस 25 से 40 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो जाती है.