• Home>
  • Gallery»
  • CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट

Hardik Pandya: क्रिकेट जगत में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बने हुए हैं. IPL (आईपीएल) 2026 खत्म होने के बाद से ही ये खबरे फैस रही है कि तेज गेंदबाद और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से बाहर हो सकते हैं. हर तरफ ये खबरे हैं कि हार्दिक पांड्या को MI ट्रेड करना चाहती है. तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि वह किस टीम का हिस्सा बन सकते हैं, लिस्ट में सबसे आगे चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम चल रहा है. इसके अलावा कई फ्रेंचाइजी का नाम भी सामने आ रहा है. 

By: Preeti Rajput | Published: August 4, 2026 9:39:05 AM IST

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट - Photo Gallery
1/5

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK पांच बार की चैंपियन रह चुकी है. हालांकि, पिछले दो सालों से वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. लेकिन अगर टीम में हार्दिक पांड्या शामिल हो जाते हैं, तो टीम काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. बता दें कि CSK ने पिछली बार संजू सैमसन की जगह रविंद्र जडेजा को ट्रेड किया था. वहीं अफवाहें है कि मुंबई शिवम दूबे और एक और खिलाड़ी के बदले हार्दिक पांड्या को CSK के साथ ट्रेड कर सकती है.

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट - Photo Gallery
2/5

लखनऊ सुपर जायंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी भी हार्दिक पांड्या को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है. उनकी नजरें भी ऑलराउंडर पर टिकी हुई हैं. वह भी पांड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं.

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट - Photo Gallery
3/5

दिल्ली कैपिटल्स

हार्दिक पांड्या को चाहने वालों की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी सामने आ रहा है. दिल्ली कैपिटल्स हार्दिक को अपना अगला कप्तान बनाने के तौर पर देख रही है. अगर हार्दिक दिल्ली में शामिल हो जाते हैं, तो ये टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां तक की ट्रॉफी का सपना भी साकार हो सकता है.

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट - Photo Gallery
4/5

कोलकाता नाइट राइडर्स

3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी हार्दिक पांड्या को लेकर सोच विचार कर रही है. वह भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है. क्योंकि हार्दिक पांड्या एक कमाल के गेंदबाज होने के साथ-साथ तेज बल्लेबाज और लीडर भी हैं.

CSK नहीं…RCB में जा रहे Hardik Pandya? इन पांच फ्रेंचाइजी की रडार पर ऑलराउंडर; चौंका देगी पूरी लिस्ट - Photo Gallery
5/5

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में RCB का नाम भी सामने आया है. पिछले दो बार से लगातार ट्रॉफी जीतने वाली RCB ने अपना 18 साल का सूखा खत्म कर लिया है. वह भी टीम में हार्दिक को लाने का प्रयास करती नजर आ रही है. हालांकि, CSK इन सबमें सबसे आगे नजर आ रही है.