• Home>
  • Gallery»
  • Hair Spa के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए आपके बाल! चमक तो मिलेगी लेकिन… गांठ बांध लें एक्सपर्ट की ये राय

Hair Spa के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए आपके बाल! चमक तो मिलेगी लेकिन… गांठ बांध लें एक्सपर्ट की ये राय

Hair Spa Side Effects: आजकल हेयर स्पा काफी ट्रेंड में है. लोग चमकदार और फ्रिज-फ्री बाल पाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करने लगे है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार हेयर स्पा करवाना आपके बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी दे सकता है? इसलिए इस ट्रेंड को फॉलो करने से पहले इसकी पूरी सच्चाई जानना जरूरी है.


By: Shristi S | Published: August 4, 2026 4:25:47 PM IST

ज्यादा स्पा से कमजोर हो सकते हैं बाल - Photo Gallery
1/6

ज्यादा स्पा से कमजोर हो सकते हैं बाल

हेयर स्पा के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्टीम, हीट और कई केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का बार-बार इस्तेमाल बालों की बाहरी परत को कमजोर कर सकता है. इससे बाल रूखे, बेजान और जल्दी टूटने लगते हैं.

हेयर फॉल बढ़ने का भी रहता है खतरा - Photo Gallery
2/6

हेयर फॉल बढ़ने का भी रहता है खतरा

अगर जरूरत से ज्यादा हेयर स्पा कराया जाए या गलत तकनीक अपनाई जाए, तो बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं. इससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जिनके बाल पहले से कमजोर हैं.

हेयर स्पा कोई स्थायी समाधान नहीं - Photo Gallery
3/6

हेयर स्पा कोई स्थायी समाधान नहीं

कई लोग मान लेते हैं कि एक बार स्पा कराने से बाल पूरी तरह रिपेयर हो जाएंगे, जबकि इसका असर केवल कुछ दिनों या हफ्तों तक ही रहता है. इसके बाद बालों को फिर से सही देखभाल की जरूरत पड़ती है.

बालों के अच्छे रिजल्ट के लिए सिर्फ हेयर स्पा काफी नहीं - Photo Gallery
4/6

बालों के अच्छे रिजल्ट के लिए सिर्फ हेयर स्पा काफी नहीं

अगर आपकी डाइट खराब है, शरीर में पोषण की कमी है या आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो हेयर स्पा का असर ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा. स्वस्थ बालों के लिए अंदरूनी पोषण भी उतना ही जरूरी है.

हेयर स्पा के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान - Photo Gallery
5/6

हेयर स्पा के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

हेयर स्पा कराने के बाद माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें. बार-बार हीट स्टाइलिंग, तेज धूप और प्रदूषण से बालों को बचाएं. अपने हेयर टाइप के मुताबिक की प्रोडक्ट्स चुनें.

हेयर एक्सपर्ट्स खूबसूरत बालों का क्या सीक्रेट बताते हैं? - Photo Gallery
6/6

हेयर एक्सपर्ट्स खूबसूरत बालों का क्या सीक्रेट बताते हैं?

हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महीने में जरूरत के अनुसार सीमित हेयर स्पा, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित हेयर केयर रूटीन ही लंबे समय तक बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है.