• Home>
  • Gallery»
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे को देखते ही हुआ प्यार, फिर बनाई दूरियां; लेकिन इश्क का चढ़ा ऐसा रंग, 10 साल तक डेट और कर ली शादी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे को देखते ही हुआ प्यार, फिर बनाई दूरियां; लेकिन इश्क का चढ़ा ऐसा रंग, 10 साल तक डेट और कर ली शादी

Genelia D’Souza – Riteish Deshmukh Love Story: कहते हैं ना जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं. ठीक वैसी ही कुछ प्रेम कहानी है जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख. इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं. दोनों की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी और वहीं एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे ये एक्टर्स. लेकिन शादी के पहले दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. चलिए जानते हैं कि इनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 5, 2026 3:33:45 PM IST

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
1/6

कब हुई पहली मुलाकात?

जेनेलिया और रितेश देशमुख की पहली मुलाकात उनकी पहली ही फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के शूट के दौरान हुई थी. उस वक्त जेनेलिया देशमुख मात्र 16 साल की थीं. दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को हैदराबाद एयरपोर्ट देखा.

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
2/6

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे होने के कारण जेनेलिया को हुआ शक

दोनों की उम्र में 09 साल का अंतर था. आपको बता दें कि रितेश देशमुख महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री (स्वर्गीय श्री विलासराव देशमुख) के बेटे हैं. शुरू में, जेनेलिया को लगा कि मुख्यमंत्री का बेटा होने के कारण रितेश जरूर बिगड़े हुए और नखरेबाज होंगे. लेकिन ऐसा नहीं था, जब रितेश देशमुख के सरल व्यवहार का पता जेनेलिया को लगा, तो वह उन्हें पसंद करने लगीं.

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
3/6

कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के करीब थे

आपको बता दें कि रितेश देशमुख एक प्रोफेशनल आर्किटेक्ट भी हैं और वे जेनेलिया देशमुख के साथ सेट पर आर्किटेक्चर के बारे में ही बातें किया करते थे. वहीं, जेनेलिया अपने कॉलेज और परीक्षाओं के बारे में उनसे बातें शेयर करती थीं. इस कारण से दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई.

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
4/6

किसने किया प्रपोज?

रितेश देशमुख ने जेनेलिया डिसूज को बहुत ही शानदार अंदाज में प्रपोज किया. बताया जाता है कि शादी से ठीक 10 दिन पहले, आसमान में आतिशबाजी के बीच, उन्होंने एक यॉट पर घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया था.

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
5/6

9 साल तक डेट करने के बाद की शादी

9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस प्यारे कपल ने शादी करने का फ़ैसला किया. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा की शादी 3 फ़रवरी 2012 को हुई थी. रितेश से शादी के समय जेनेलिया ने अपने करियर के पीक पर थीं, शादी के समय जेनेलिया की उम्र 25 साल थी, जबकि रितेश 34 साल के थे.

Genelia and riteish deshmukh love story - Photo Gallery
6/6

हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से की शादी

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा की शादी पहले हिंदू रीति-रिवाजों और सभी मराठी परंपराओं के अनुसार हुई, और इसके अगले दिन चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से शादी हुई.