• Home>
  • Gallery»
  • गंभीर, द्रविड़ या शास्त्री… किस कोच ने बदली टीम इंडिया की किस्मत? कौन रहा सबसे सफल

गंभीर, द्रविड़ या शास्त्री… किस कोच ने बदली टीम इंडिया की किस्मत? कौन रहा सबसे सफल

Gambhir vs Dravid vs Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी तुलना पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री से की जाती है. कई लोगों को कहना है कि गौतम गंभीर पूर्व कोचों की तरह टीम इंडिया में अच्छा माहौल बनाकर नहीं रख पाते हैं. इसकी वजह से ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं रहता है. वहीं, कई लोग गंभीर की खूब तारीफ करते हैं, क्योंकि उनकी कोचिंग के अंडर भारत ने 2 ICC खिताब जीते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि तीनों में से कौन कोच के रूप में सबसे बेहतर रहा है.


By: Ankush Upadhayay | Published: August 27, 2026 2:55:29 PM IST

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री. - Photo Gallery
1/6

रवि शास्त्री का कार्यकाल

भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री 2 बार भारतीय टीम के हेड कोच बनाए गए. वो 13 जुलाई 2017 को पहली बार हेड कोच बनाए गए और 2019 ICC विश्व कप तक यह जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 16 अगस्त 2019 को शास्त्री को दोबारा हेड कोच बनाया गया, जिसके बाद उनका कार्यकाल 2021 टी20 विश्व कप के साथ खत्म हुआ.

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री. - Photo Gallery
2/6

शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया

रवि शास्त्री के कार्यकाल में भारत ने एक भी ICC खिताब नहीं जीता, लेकिन टीम इंडिया का माइंडसेट बदल गया. शास्त्री की कोचिंग में भारत ने आक्रामक खेलना शुरू किया और SENA देशों में जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया. खासकर टेस्ट क्रिकेट में भारत ने पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में लगातार 2 बार (2018-19 और 2020-21) टेस्ट सीरीज में हराया. इसके अलावा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी शानदार प्रदर्शन किया.

पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़. - Photo Gallery
3/6

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 से टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया. उनका कार्यकाल जून 2024 में टी20 विश्व कप तक रहा. द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं.

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़. - Photo Gallery
4/6

द्रविड़ के कार्यकाल में भारत का प्रदर्शन

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची. इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल से चले आ रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया. इसके अलावा भारत ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी पहुंचे.

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर. - Photo Gallery
5/6

गौतम गंभीर का कार्यकाल

गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया. BCCI ने गंभीर का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक तय किया है. हालांकि उनके कार्यकाल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर. - Photo Gallery
6/6

गंभीर के कार्यकाल में भारत का प्रदर्शन

गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. इसके बाद 2026 में टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारत को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से घर पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऐसे में अगर ICC ट्रॉफी के लिहाज से देखें, तो गंभीर टीम इंडिया के सबसे सफल कोच रहे हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की नई ऊचाइयों पर पहुंचाया है. राहुल द्रविड़ के अंडर भारत ने हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया.