भारत के 5 क्रिकेटर्स, जिन्हें गौतम गंभीर देखना भी पसंद नहीं करते! कोई टीम से बाहर, कोई जगह बचाने की कर रहा कोशिश
Gautam Gambhir Dislike Players: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर विवादों में रहते हैं. हाल ही में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के आने के बाद गौतम गंभीर पर बड़े सवाल खड़े हो गए. सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को बड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. फैंस का कहना है कि गौतम गंभीर को रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम में रहना पसंद नहीं है, क्योंकि वह सुपरस्टार कल्चर के खिलाफ हैं. हालांकि रोहित और विराट ही सिर्फ ऐसे खिलाड़ी नहीं है. उनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें गंभीर के कार्यकाल में टीम से बाहर जाना पड़ा या वो टीम में अपनी जगह बनाने के कोशिश में लगा हुआ है. जानें कौन हैं वो 5 खिलाड़ी…
संजू सैमसन
इस लिस्ट में सबसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम आता है. गौतम गंभीर के कार्यकाल में संजू सैमसन को कई बार टीम इंडिया से ड्रॉप किया गया है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था. इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को टूर्नामेंट के शुरुआती कई मैचों में मौका नहीं दिया गया, जबकि आखिर में वह भारतीय टीम के हीरो बनकर उभरे.
मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल किया गया था. इसके बाद से ही मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिल पाया है. मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए नहीं खुल रहे हैं.
सूर्यकुमार यादव
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में ही सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया, लेकिन फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. अब उनकी वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
सरफराज खान
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. गंभीर के कार्यकाल में ही सरफराज खान को भारत की टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया था, जिसके बाद उनकी वापसी नहीं हो पा रही है. सरफराज खान ने भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था.
रविचंद्रन अश्विन
भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने गंभीर के कार्यकाल के पहले साल में ही अपने रिटायरमेंट का एलान किया था. अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. माना जा रहा है कि वह आगे भी भारत के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनसे आगे बढ़ना चाहती थी.