Funny Jokes: कल सुबह 5 बजे तुम्हें फांसी दी जाएगी? जेलर के कहने पर हंसने लगा संता, जानिए क्यों…
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
जेलर- सुनिए... कल सुबह 5 बजे तुम्हें फांसी दी जाएगी.
संता सरदार– हा हा हा हा...
जेलर- क्या हुआ, हंस क्यों रहे हो?
संता- साहब, मैं तो उठता ही नौ बजे हूं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
बंता- यार ये रामदेव वाला नूडल लिया है,
इसे खाना कैसे है?
संता- एक नाक को बंद कर के दूसरे नाक से अंदर ले...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता ने एयर पोर्ट पे फोन लगाया,
संता- हा जी मैडम, पंजाब से अमेरिका जाने में कितना टाइम लगता है.
लड़की- just... 1 second सर.
संता (फोन पे कहते हुए)- छोड़ यार लगता है पी कर बैठी है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
गुंडा बने संता ने एक सेठ को फोन लगाया…
संता- ओ सेठ 10 लाख भिजवा दे नहीं तो...
सेठ- आप कौन बोल रहे हो?
संता- मैं एरिया का भाई बोल रहा हूं.
सेठ- आपकी बहन का नाम एरिया है, क्या?
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
मेले में घोषणा हुई, एक बच्चा मिला है, जिनका है आकार ले जाएं.
संता- भीड़ से मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ, जिनका बच्चा कैसा होता है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
डॉक्टर- आपका वजन कितना है?
संता- चश्मे के साथ 75 किलो.
डॉक्टर- और बिना चश्मे के.
संता- वो मुझे दिखाई नहीं देता…!