दीपिका चिखलिया से लेकर देबीना तक, साई पल्लवी से पहले ये actresses निभा चुकी हैं ‘सीता’ का किरदार, देखें list
जब से ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से उसके सभी पात्रों के लुक की चर्चा इंटरनेट पर छाई हुई है. सभी पात्रों की तुलना टीवी पर पहले आ चुके रामायण के शो से की जा रही है. इस लिस्ट में साई पल्लवी भी शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म में माता सीता का किरदार निभाया है. रामानंद सागर की रामायण से लेकर ‘राम सिया के लव कुश’ तक रामायण की कथा पर आधारित कई शो बन चुके हैं. आइये जानते हैं किस शो में किस एक्ट्रेस ने सीता माँ का किरदार निभाया था!
दीपिका चिखलिया
पर्दे पर रामायण का पर्याय बन चुकी रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था, जो आज भी बेहद मशहूर है. आज भी कई लोग जब सीता मां की कल्पना करते हैं, तो उनके जहन में दीपिका चिलखिया का सीता स्वरूप ही आता है.
नेहा सरगम
नेहा सरगम ने 'रामायण : सबके जीवन का आधार' शो में सीता की भूमिका निभाई थी. नेहा सरगम एक जानी मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'डोली अरमानों की', 'मिर्जापुर' और थिएटर म्यूजिकल 'मुगल-ए-आजम' में काम किया है.
मदिराक्षी मुंडले
मदिराक्षी मुंडले ने 'सिया के राम' में सीता की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने कई धार्मिक टीवी शो में काम किया जिसमें संतोषी मां, माता वैष्णो देवी की कथा आदि शामिल है.
देबिना बनर्जी
देबिना बनर्जी ने रामायण में सीता का किरदार निभाया था, जिसके बाद वो घर-घर मशहूर हो गई थीं. इसी शो में उनके असल जीवन के पति गुरमीत ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था.
शिव्या पठानिया
शिव्या पठानिया ने राम सिया के लव कुश में सीता मां की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा दूसरे धार्मिक धारावाहिक राधा कृष्ण में राधा की भूमिका निभाई थी, जिससे वो घर-घर में राधा के रूप में मशहूर हो गईं.