फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ देखें ‘यारी’ की 5 फिल्में, ‘शोले’ से ‘छिछोरे’ तक; यादगार हो जाएगी शाम
Movies on Friendship Day 2026: दोस्त, किसी की जिंदगी के वो शख्स होते हैं, जिनके साथ लोग सुख-दुख सब बांटते हैं और सबसे ज्यादा सुकून महसूस करते हैं. आज रविवार यानी 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर हम आपको बॉलीवुड की वो फिल्में बताएंगे, जिसमें दोस्ती को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. इस लिस्ट में कई शानदार फिल्में शामिल हैं, जो आपके दिन को खास बना सकती हैं.
3 इडियट्स
आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फ़िल्म '3 इडियट्स' तीन दोस्तों की कॉलेज की ज़िंदगी और उनके सामने आने वाली चुनौतियों की कहानी है. यह फ़िल्म दोस्ती, महत्वाकांक्षा और शिक्षा व्यवस्था के दबाव को दिखाती है. यह फिल्म दोस्ती के मामले सबसे टॉप लिस्ट में आती है. साल 2009 में आई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था.
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था. ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल अभिनीत इस फिल्म की कहानी बचपन के तीन दोस्तों के बारे में है जो स्पेन में रोड ट्रिप के लिए फिर से मिलते हैं. यह सफ़र उन्हें अपने डर, रिश्तों और अनसुलझे मुद्दों का सामना करने और अपनी दोस्ती को फिर से महसूस करने में मदद करता है.
छिछोरे
साल 2019 मे नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों के अपने कॉलेज की दिनों का याद दिलाती है. सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन और अन्य कलाकार दोस्तों के एक ऐसे ग्रुप का किरदार निभाते हैं जिनकी दोस्ती कॉलेज के बाद भी बनी रहती है.
शोले
साल 1975 में रमेश सिप्पी के निर्देशन में फिल्म शोले बनी. इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म में जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) की दोस्ती ने लोगों को भावुक कर दिया था. इस फिल्म रिलीज के 50 साल बाद भी काफी पसंद किया जाता है.
दिल चाहता है
फरहान अख्तर के निर्देशन में साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है रिलीज हुई थी. आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना तीन करीबी दोस्तों का किरदार निभाते हैं, जिनकी ज़िंदगी कॉलेज के बाद अलग-अलग मोड़ लेती है. यह फिल्म उनकी दोस्ती, रिश्तों और वे अपनी-अपनी ज़िंदगी में आए बदलावों का सामना कैसे करते हैं, इस पर आधारित है.