सालों तक नहीं होते खराब! रसोई में रखी ये 6 चीजें समय को भी दे देती हैं मात, जानिए कैसे करें स्टोर
foods that never expire: रसोई में रखी ज्यादातर खाने-पीने की चीजें कुछ दिनों या हफ्तों में खराब होने लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जो सही तरीके से स्टोर किए जाएं तो सालों तक खराब नहीं होते? इन खाद्य पदार्थों में मौजूद प्राकृतिक गुण बैक्टीरिया और फफूंद को पनपने नहीं देते, जिससे इनकी शेल्फ लाइफ बेहद लंबी हो जाती है. आइए जानते हैं ऐसे 6 फूड्स के बारे में जो लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं.
रसोई की हर चीज जल्दी खराब नहीं होती
अक्सर फल, सब्जियां और कई खाद्य पदार्थ कुछ दिनों में खराब हो जाते हैं, लेकिन कुछ नेचुरल फूड्स ऐसे भी हैं जिन्हें सालों तक स्टोर किया जा सकता है. इनके अंदर मौजूद खास गुण इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखते हैं.
शहद कभी नहीं होता खराब
शहद को दुनिया के सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है. इसमें बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव पनप नहीं पाते, इसलिए यह वर्षों तक खराब नहीं होता.
नमक है प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव
नमक नमी को सोख लेता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास रुक जाता है. यही वजह है कि नमक खुद भी खराब नहीं होता और सदियों से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने में इस्तेमाल किया जाता रहा है.
सफेद चावल की लंबी उम्र
अगर सफेद चावल को एयरटाइट कंटेनर में सही तरीके से रखा जाए तो इसे 25 से 30 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि इसके लिए नमी और कीड़ों से बचाव जरूरी है.
दालें भी सालों तक रह सकती हैं ताजा
मूंग, तूर और दूसरी सूखी दालों को यदि पूरी तरह सूखा रखकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जाए तो ये लंबे समय तक खराब नहीं होतीं और उपयोग योग्य बनी रहती हैं.
सफेद सिरका जल्दी नहीं होता खराब
सफेद सिरके में एसिड की मात्रा अधिक होती है. यही कारण है कि यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसका उपयोग फूड प्रिजर्वेशन के साथ-साथ सफाई और डिसइंफेक्शन में भी किया जाता है.
इंस्टेंट कॉफी का सही स्टोरेज है जरूरी
इंस्टेंट कॉफी पाउडर को अगर नमी से दूर एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए या फ्रीजर में स्टोर किया जाए तो यह लंबे समय तक अपनी गुणवत्ता बनाए रख सकता है.