‘दृश्यम 3’ के सितारों की फीस ने उड़ाए होश, अजय देवगन से तब्बू तक किसने लिए कितने पैसे? देखें पूरी लिस्ट
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के लिए कलाकारों ने खूब पैसा मिला है. आइए जानते हैं सभी एक्टर्स की फीस.
अजय देवगन
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्हें 18 से 22 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिली है.
तब्बू
इस फिल्म में तब्बू ने कड़क पुलिस अफसर मीरा देशमुख का रोल निभाती दिखेंगी, जो अपने मृत बेटे को न्याय दिलाती दिखेंगी. फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
श्रिया सरन
‘दृश्यम 3’ के लिए श्रिया सरन को 1 से 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत फिल्म में ‘राजवीर सिंह तोमर’ के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, उनकी और अन्य कलाकारों की फीस की सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
रजत कपूर
फिल्म में मीरा देशमुख (तब्बू) के पति का रोल एक्टर रजत कपूर ने निभाया है. जिनके किरदार का नाम महेश देशमुख है. इस फिल्म के लिए उन्हें कथित तौर पर 40 लाख से 70 लाख रुपये फीस मिली है.
प्रकाश राज
इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ नए और दिग्गज कलाकार भी शामिल हुए हैं. प्रकाश राज फिल्म में ‘इंद्रजीत शेट्टी’ के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, उनकी फीस की अभी कोई डिटेल नहीं है.