• Home>
  • Gallery»
  • सूती ही नहीं गर्मियों में पहनें ये 5 तरह की साड़ियां, आराम के साथ ही दिखेंगी कूल

सूती ही नहीं गर्मियों में पहनें ये 5 तरह की साड़ियां, आराम के साथ ही दिखेंगी कूल

Saree Options for Summer: जो महिलाएं साड़ी पहनती हैं, उनके लिए गर्मियों में साड़ी को मैनेज करना किसी टास्क से कम नहीं होता. गर्मियों में लोग साड़ी की बजाय आराम और स्टाइल चुनते हैं, जो काफी मुश्किल होता है. हालांकि  हल्के, हवादार और पसीना सोखने वाले फैब्रिक की साड़ियां चुननी चाहिए. जब कंफर्टेबल की बात आती है, तो लोग अक्सर गर्मियों में सूती कपड़े चुनते हैं. ऐसे में आज हम आपको साड़ी के कुछ ऐसे ऑप्शन्स बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में कंफर्टेबल होते हैं. साथ ही ये साड़ियां आपको स्टाइलिश लुक भी देंगी.


By: Deepika Pandey | Published: May 6, 2026 6:34:39 PM IST

Cotton Saree - Photo Gallery
1/6

सूती साड़ियां

गर्मियों के मौसम में सूती साड़ी पहनना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. यह त्वचा के अनुकूल होती है और आसानी से पसीना सोख लेती है. ये शरीर को ठंडा रखता है. इसमें आप चंदेरी कॉटन, बंगाल कॉटन या खादी की साड़ियां पहन सकती हैं. ये ऑफिस से लेकर रोजाना के इस्तेमाल के लिए बहुत कंफर्टेबल होती हैं.

Linen Saree - Photo Gallery
2/6

लिनन की साड़ियां

आप गर्मियों के मौसम में लिनन की साड़ी पहन सकती हैं. लिनन का कपड़ा हल्का और बहुत सॉफ्ट होता है. इस कपड़े में आसानी से हवा पास होती है और गर्मी भी कम लगती है. ये क्लासी साड़ियां ऑफिस वियर और आउटिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हैं.

Mulmul Sarees - Photo Gallery
3/6

मलमल की साड़ियां

गर्मी के मौसम में आप मलमल की मक्खन जैसी साड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं. ये बहुत कंफर्टेबल और हल्की होती हैं. इसका फैब्रिक पसीने को आसानी से सोख लेता है.

Chiffon Saree - Photo Gallery
4/6

शिफॉन की साड़ियां

इस गर्मी के मौसम में आप शिफॉन की साड़ियां पहन सकती हैं, जो हल्की होने के साथ ही बहुत कंफर्टेबल होती हैं. शिफॉन की साड़ी पहनने पर आपको महसूस भी नहीं होगा कि आपने साड़ी पहनी है. इसे कैरी करना भी काफी आसान हो जाता है.

Kota Doria Sarees - Photo Gallery
5/6

कोटा डोरिया साड़ियां

आप गर्मियों के मौसम में कोटा डोरिया की साड़ी पहन सकती हैं. ये साड़ी सूती साड़ियों की तरह ही हवादार होती हैं, जो गर्मी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती हैं.

Chikankari Sarees - Photo Gallery
6/6

चिकनकारी की साड़ियां

गर्मियों के मौसम में चिकनकारी साड़ियां भी एक बेस्ट ऑप्शन हैं. हल्की सूती साड़ी पर चिकनकारी का काम काफी स्टाइलिश होता है और आपको गर्मी से भी राहत देता है.